{"_id":"62dc2b377cfacc7b166bea57","slug":"befriended-on-instagram-raped-by-taking-him-to-the-hotel-hisar-news-hsr6374349114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोप- युवक ने वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोप- युवक ने वीडियो भी बनाया
Sun, 24 Jul 2022 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 03:42 AM IST
सार
मामले की जांच कर रही एएसआई राकेश कुमारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर विकास के खिलाफ दुष्कर्म और अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव निवासी महिला ने फतेहाबाद निवासी विकास पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने हिसार शहर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि करीब पांच साल पहले राजस्थान निवासी एक व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति के साथ अनबन रहने लगी। करीब एक साल पहले पति से अलग रहने लगी। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर फतेहाबाद निवासी विकास के साथ दोस्ती हुई।
विज्ञापन
आपस में बातचीत होने लगी और मुझे बातों में फंसा कर कुछ दिन के लिए एक लाख रुपये उधार मांगे। मैं उसकी बातों में आ गई और चाचा से एक लाख रुपये उधार लिए। उसने मुझे 21 जून को शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में बुलाया। वह मुझे होटल के कमरे में ले गया और उसे एक लाख रुपये की नकदी दे दी। आरोप है कि उसने कमरे में मेरे साथ दुष्कर्म किया और मेरी वीडियो भी बना ली। अब जब रुपये वापस मांगे तो देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन