{"_id":"254f903e4421be440dadbcf0acbdf313","slug":"beedh-sangharsh-samiti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराव को लेकर बीड़ संघर्ष समिति पहुंची घर-घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेराव को लेकर बीड़ संघर्ष समिति पहुंची घर-घर
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार गांवों की जमीन को लाल डोरे में शामिल करने के लिए प्रदर्शन कर रही बीड़ संघर्ष समिति ने 7 सितंबर के वित्त मंत्री आवास घेराव के लिए घर-घर जाकर प्रचार किया।
विज्ञापन
हर घर से प्रदर्शन में एक व्यक्ति के हिस्सा लेने का न्योता दिया। समिति के महासचिव रोहताश पोसवाल ने बताया कि समिति सदस्यों ने हर घर से एक सदस्य के घेराव में पहुंचेगा। हर घर से महिला, युवक या बुजुर्ग अवश्य घेराव में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि समिति सदस्य घर-घर पहुंचे।
विज्ञापन
नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। बीड़ संघर्ष समिति पिछले छह माह से इन चार गांवों के लोगों को बेघर होने से बचाने के लिए संघर्षरत है। सात सितंबर को वित्त मंत्री के आवास घेराव में चारों गांव के लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
मौके पर समिति अध्यक्ष फूल चन्द, पीरांवाली से सरपंच गुरदयाल सिंह, पूर्व सरपंच दिलीप सिंह, दलेर सिंह पंच, छिंदा सिंह, ढंढूर से सतपाल इल्ला, जयभगवान काद्यान, संदीप सिवाच, झीड़ी से नन्द किशोर, हनुमान ज्याणी, जगदीश मंत्री तथा बीड़ बबरान से टेकचंद पेंटर, राजमल खन्ना, बंटी नागर, बलबीर रंगा, बलबीर इंदौरा व सुभाष वर्मा उपस्थित थे।