फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Barwala Saniyan mohalla hisar, Love marriage hisar, Hisar

‘पुलिस ले आ, बापू डाल रहे हैं दबाव’

Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Barwala Saniyan mohalla hisar, Love marriage hisar, Hisar
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बरवाला के सैनियान मोहल्ला के युवक सुरेंद्र सैनी का शनिवार से पत्नी से संपर्क नहीं हुआ है। उन दोनों ने तीन महीने पहले लव मैरिज की थी। वे दोनों शादी की बात छुपाकर अपने-अपने घर में रहते आए हैं। युवती ने मोबाइल से पति के फोन पर मैसेज भेजकर कहा कि पुलिस ले आ, बापू मेरे पै दबाव डाल रहे हैं जमा। युवक ने आईजी ओपी सिंह को शिकायत देकर कहा है कि पत्नी को कैद से छुड़ाया जाए।

विज्ञापन


बरवाला के वार्ड 6 सैनियान मोहल्ला निवासी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि उसने मोहल्ले की अनुसूचित जाति की एक युवती से पिछले साल 1 दिसंबर को यहां एक संस्था के कार्यालय में लव मैरिज की थी। उन दोनों की मुलाकात तीन साल पहले हुई थी। फिर उनमें अक्सर बातें होने लगी और विचारों में समानता के चलते हमने शादी कर ली थी। उन दोनों ने घर में शादी की बात नहीं बताई थी।
विज्ञापन


सुरेंद्र ने बताया कि मैसेज करने के बाद से उसकी पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। यह भी पता चला है कि संडे को युवती को रिश्ते के लिए एक परिवार देखने आने वाला था। पत्नी ने परिजनों को लव मैरिज की बात बताई तो वे हैरान रह गये और उसके बाद से उससे संपर्क नहीं हुआ। सुरेंद्र ने बसपा नेता संजय चौहान के साथ सोमवार को आईजी ओेपी सिंह को एक शिकायत देकर पत्नी को कैद से छुड़ाने की गुहार लगाई। आईजी ने उनको निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बरवाला थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि लेडी पुलिस के साथ लड़की के घर टीम भेजी जा रही है। उसके बाद परिस्थिति अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश मर्डर का खुलासा नहीं
सिटी थाना पुलिस मिलगेट के अमन नगर के युवक राजेश के मर्डर का खुलासा नहीं कर पाई है। अनुसूचित जाति के राजेश ने दूसरे समुदाय की युवती से लव मैरिज कर रखी थी। वह 2 फरवरी से लापता था और 3 फरवरी की रात मिर्जापुर से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के साथ गला घोंटकर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने मृतक की पत्नी के परिजनों पर हत्या का संदेह जताया था। सिटी थाना पुलिस की अब तक की जांच में शक की सुई मृतक के परिजनों पर ही टिकी है। मगर खुलासा नहीं हुआ है।


जुगलान ऑनर किलिंग में भाई हो चुका गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने 14 फरवरी को सीसवाल के युवक रोहताश सैनी की शिकायत पर उसकी पत्नी किरण की हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मृतका के भाई अशोक को गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे जेल भेज चुकी है। रोहताश ने कहा था कि उसने 8 अगस्त 2015 को जुगलान की किरण से लव मैरिज की थी। उन दोनों ने शादी की बात परिजनों से छुपाई थी और वे अपने-अपने घर रह रहे थे। उसे अब पता चला कि परिजनों ने किरण की हत्या कर गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed