फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ban on liquor sale

Hisar News: चुनाव को लेकर 1,2 व 12 मार्च को ड्राई डे घोषित, शराब बिक्री पर रोक

Fri, 28 Feb 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 28 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
ban on liquor sale
हिसार। हिसार नगर निगम और नारनौंद में नगर पालिका के चुनाव के चलते शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत शनिवार और रविवार को तो शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा ही, साथ ही 12 मार्च को मतगणना के दिन भी शराब की बिक्री नहीं की जा सकेगी। डीईटीसी तरुणा लांबा ने कहा कि निर्देशों की पालना करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं। इनकी संख्या 12 है, इनमें से 6 सदस्य टीम हिसार नगर निगम के दायरे में तो 6 सदस्य टीम नारनौंद एरिया में सक्रिय रहेगी, अगर कहीं शराब बिक्री की शिकायत अथवा सूचना मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जारी निर्देशों के मुताबिक निकाय चुनाव के चलते 1 मार्च, 2 मार्च और 12 मार्च को ड्राई डे घोषित कर दिया है। इस संबंध में आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेशाें के मुताबिक जिन जगहों पर निकाय चुनाव हैं, वहां से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित सभी शराब की दुकानें, बार और पब मतदान से एक दिन पहले, मतदान के दिन और मतगणना के दिन बंद रहेंगे। निर्देशों में शराब बिक्री पर रोक का समय 28 फरवरी शाम 6 बजे से है। विभाग के अधिकारी तरुणा लांबा का कहना है कि इस संबंध में सभी शराब लाइसेंसधारियों को सूचना दे दी गई है। नगर निकायों के क्षेत्रों में स्थित शराब की दुकानों, होटल, रेस्तरां, क्लब और शराब बेचने या परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों को एक मार्च, दो मार्च और 12 मार्च को किसी को भी शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed