फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ban on election of executive of Shri Ramlila Committee Katla, new voter list will be made in 30 days

Hisar News: श्री रामलीला कमेटी कटला की कार्यकारिणी के चुनाव पर रोक, 30 दिन में बनेगी नई मतदाता सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ban on election of executive of Shri Ramlila Committee Katla, new voter list will be made in 30 days
हिसार। 128 साल पुरानी श्री रामलीला कमेटी कटला की कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया पर एक माह के लिए रोक लगा दी गई है। शनिवार को जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटीज ने प्रशासक एनके गोयल को मतदाता सूची की जांच कर 30 दिन में रिपोर्ट देने के दिए आदेश जारी किए है। अब नई मतदाता सूची बनेगी। इसके बाद चुनाव के लिए पूरी प्रक्रिया नए सिरे से होगी।
विज्ञापन

प्रशासक एनके गोयल ने बताया कि ऑर्डर की कॉपी मिल चुकी है। निर्धारित समय में जांच पूरी कर रजिस्ट्रार को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। कमेटी के लिए 23 नवंबर को मतदान होना था।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी कटला चुनाव के लिए तैयार की गई वोटर लिस्ट को लेकर कमेटी के आजीवन सदस्य कृष्ण कुमार लोहिया और सुशील गर्ग की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की थी। फर्म एंड सोसाइटी के रजिस्ट्रार बृजपाल ने वीरवार को वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए दोनों पक्षों के तर्कों को सुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी के लगे थे आरोप
शनिवार को रजिस्ट्रार की ओर से फैसला सुनाते हुए प्रशासक को दोबारा मतदाता सूची की जांच कर 30 दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। कमेटी के दो आजीवन सदस्य कृष्ण कुमार लोहिया और सुशील गर्ग ने कमेटी की ओर से जारी 859 सदस्यों की मतदाता सूची में गड़बड़ी और मनमाने तरीके से बदलाव करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके आधार पर दोनों ने रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी के समक्ष चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी।
------------------
ऑर्डर की कॉपी मिल चुकी है। एक माह के लिए चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। रजिस्ट्रार की ओर से प्रशासक को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।
कृष्ण कुमार लोहिया, पूर्व महासचिव, श्री रामलीला कमेटी कटला
----------

चुनाव के लिए यह बनाया था शेड्यूल
- 22 अक्तूबर से 5 नवंबर तक जिला रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटीज कार्यालय में आपत्तियां दर्ज करवाई जानी थी।
- आपत्तियों का निपटान 6 व 7 नवंबर को किया जाना था।
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 9 नवंबर को किया जाना था।
- नामांकन प्रक्रिया 11 व 12 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होनी थी।
- नामांकन पत्रों की जांच 13 नवंबर को दोपहर बाद 2 बजे से 4 बजे के बीच होनी थी।
- नामांकन वापसी की 14 नवंबर को दोपहर 2 से 4 बजे तक थी। इसी शाम 5 बजे चुनाव चिह्न अलॉट किए जाने थे।
- मतदान 23 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक देवी भवन स्कूल में होना था। इस दिन परिणाम घोषित होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed