फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   B.Tech students will also be able to take admission in B.Ed

बीटेक के विद्यार्थी भी बीएड में ले सकेंगे दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
B.Tech students will also be able to take admission in B.Ed
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध एजुकेशन कॉलेजों में भी बीटेक पास विद्यार्थी अब बीएड में दाखिला ले सकेंगे। मामले को लेकर बनाई गई कमेटी की सिफारिश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे बीटेक पास विद्यार्थी जिले के गुजवि से संबद्ध 15 एजुकेशन कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे। इसमें बीटेक में विज्ञान और गणित विषयों को आधार माना जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेशभर में बीएड कॉलेजों में बीटेक के विद्यार्थियों को एजुकेशन कॉलेजों में दाखिला लेने की अनुमति थी, लेकिन पिछले वर्ष गुजवि से संबंद्ध कॉलेजों में बीटेक के विद्यार्थियों के एडमिशन को कैंसिल कर दिया था। मामले को लेकर एजुकेशन कॉलेज लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग कर रहे थे कि बीटेक के विद्यार्थियों को बीएड में दाखिले की अनुमति मिले। मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक कमेटी बनाई थी, जिसके आधार पर विवि ने यह अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

विद्यार्थी भर सकेंगे फार्म -
पिछले वर्ष बीटेक के आधार पर गुजवि से संबद्ध कॉलेजों में कई विद्यार्थियों ने दाखिले ले लिए थे, लेकिन विवि प्रशासन ने इन एडमिशन को रद्द कर दिया था। एजुकेशन कॉलेजों ने मामले में विवि प्रशासन को प्रेजेंटेशन दी, जिसके बाद अब कॉलेजों को बीटेक पास विद्यार्थियों को भी दाखिला देने की अनुमति मिल गई है। पिछले वर्ष जिन विद्यार्थियों ने दाखिले लिए थे, वे भी अब परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन अगले सप्ताह फार्म निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बीटेक के सभी विद्यार्थियों को फायदा होगा। नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन के एक लेटर को विवि प्रशासन ने गलत तरीके से समझ लिया था। पिछले वर्ष कुलपति ने कमेटी बनाई थी, जिसने अब मामले को समझकर कॉलेजों और विद्यार्थियों के हक में फैसला दिया है। 55 प्रतिशत से अधिक अंकों वाले बीटेक पास विद्यार्थी आसानी से बीएड कर सकते हैं।
- एडवोकेट महावीर पूनिया, निदेशक, सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed