{"_id":"6a0ca322756cbd73cb021930","slug":"ayushman-arogya-mandir-is-running-without-a-doctor-patients-are-helpless-hisar-news-c-21-hsr1020-873478-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बगैर चिकित्सक के चल रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मरीज लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बगैर चिकित्सक के चल रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मरीज लाचार
विज्ञापन
हांसी। शहर के रिहायशी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मरीज लाचार हैं कि आखिर वह कहां उपचार के लिए जाएं। तीन प्रमुख क्षेत्रों जगदीश कॉलोनी, रामसिंह कॉलोनी व चार कुतुब क्षेत्र में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आम) बिना किसी चिकित्सक के चल रहे हैं। चिकित्सक न होने के कारण हजारों की आबादी को मामूली उपचार के लिए भी नागरिक अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
जगदीश कॉलोनी पीएचसी में तैनात डॉ. परमवीर पिछले सप्ताह से 15 दिन के लंबे अवकाश पर गए हैं। उनके अवकाश पर जाने के बाद स्थिति और भी बिगड़ गई है। उन्हें चार कुतुब पीएचसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। उनके जाने से अब तीनों केंद्रों पर एक भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं है।
राम सिंह कॉलोनी और चार कुतुब क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में पहले से ही चिकित्सकों की कमी बनी हुई थी। अब डॉ. परमवीर की गैरमौजूदगी ने प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं पर ताला लगा दिया है। तीन रिहायशी इलाकों के पीएचसी में डॉक्टर न होने का सीधा असर शहर के मुख्य नागरिक अस्पताल पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
लंबे समय से चिकित्सकों की कमी है। चिकित्सकों की कमी के चलते आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्थायी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। रिहायशी क्षेत्रों में इन केंद्रों को लोगों को लाभ देने के लिए खोला गया था। आमजन को इससे पूर्ण लाभ नहीं मिल रहा है।
अस्पताल में है चिकित्सकों की कमी
नागरिक अस्पताल में 11 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। जिसमें से फिलहाल 7 चिकित्सक हैं। एनएचम के तहत तीन चिकित्सक हैं। विशेषज्ञ के तौर पर यहां ईएनटी, एमडी मेडिसन, नेत्र रोग सहित कई विशेषज्ञों व अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट सहित कई तरह के चिकित्सकों की जरूरत है।
डॉ़ परमवीर के अवकाश पर जाने से नागरिक अस्पताल की एमओ डॉ़ नाजमीन को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह पीएचसी का काम भी देखेंगी। चिकित्सकों की कमी को लेकर हम आला अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं।- डॉ़ राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।