फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Auto Driver Pic Passengers from Selected Stand only

आज से निर्धारित स्टैंड से ही सवारियां उठाएंगे ऑटो रिक्शा चालक

Mon, 07 Dec 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Auto Driver Pic Passengers from Selected Stand only

हिसार शहर में आज से ऑटो चालक ट्रैफिक पुलिस की ओर से निर्धारित किए गए स्टैंड से ही सवारियां बिठाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने बनाए गए स्टैंड पर बोर्ड लगा दिए हैं।

विज्ञापन


सुबह बस स्टैंड से लेकर अलग-अलग रूटों पर जाने वाले ऑटो चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की विशेष नजर रहेगी। बीच रास्ते में ऑटो रोककर सवारियां बिठाने वाले चालकों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि ऑटो रिक्शाओं के आगे रूट प्लेट लगाने के लिए ऑटो चालकों को थोड़ा समय मिल गया है।

गौरतलब है कि डीएसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार ने ऑटो चालकों के साथ बैठक में उन्हें सोमवार तक नई व्यवस्था के तहत ऑटो चलाने का समय दिया था।

शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की यह नई स्कीम कितनी कामयाब होगी, यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

12 रूटों के हिसाब से चलेंगे ऑटो
बस स्टैंड से निकलने वाले सभी ऑटो के लिए 12 रूट निर्धारित किए गए हैं। आने वाले दिनों में ऑटो चालकों को इन्हीं रूटों के हिसाब से सवारियां उठानी होंगी।

इतना ही नहीं बस स्टैंड से लेकर कैंट, गंगवा, 12 क्वार्टर रोड, ढंढूर की ओर जाने वाले रास्ते पर मुख्य स्टैंड बना दिए गए हैं।

अब बस इन्हीं स्टैंड पर खड़ी सवारियों को ही ऑटो में बिठाना होगा। अगर रास्ते में दूसरी किसी जगह ऑटो रोककर सवारी बिठाई गई तो ट्रैफिक पुलिस चालान काट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सप्ताह तैयार करवानी होगी रूट प्लेट
ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों को रूट प्लेट बनवाने के लिए थोड़ा समय और दे दिया है। पहले सोमवार से ही रूट प्लेट लगाकर चलने के आदेश दिए गए थे।

मगर अब प्लेट बनवाने के लिए इसी सप्ताह का और समय दे दिया गया है। इस संबंध में ऑटो चालकों ने डीएसपी ट्रैफिक से गुहार लगाई थी, जिसके बाद समय बढ़ाया गया है।


सोमवार से ऑटो चालकों को निर्धारित स्टैंड से सवारियां बिठानी होगी। बीच रास्ते में रोकने वालों के चालान काटेंगे। रूट प्लेट लगाने के लिए थोड़ा समय और दे दिया गया है। ऑटो चालक हमारा सहयोग करें, इसी में सबका फायदा है।
- जगदेव सिंह, इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed