{"_id":"6245f06d4bc83534a03f1116","slug":"attention-cheating-in-the-name-of-getting-us-visa-hisar-news-hsr6279958192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! अमेरिका का वीजा लगवाने के नाम पर हो रही ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! अमेरिका का वीजा लगवाने के नाम पर हो रही ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। अमेरिका में आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के नाम पर वीजा दिलवाने की बात कह कर साइबर ठग भारतीयों के साथ लाखो रुपये की ठगी कर रहे है। इस बात का खुलासा गोविंद नगर में रहने वाले साइबर फोरेंसिक एक्सपर्ट मोहित कुमार जैन ने अर्बन एस्टेट पुलिस थाना में फर्जी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मोहित कुमार ने बताया कि वह साइबर एक्सपर्ट है। मेरी आईडी पर एक मेल आई। उसमें लिखा हुआ था कि अमेरिका में सबसे बड़ा सम्मेलन हो रहा है। इसमें बड़े बड़े व्यापारी आएंगे। इसमें आपका भी चयन हुआ है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपने दस्तावेज मेल कर दें। उसके बाद बताई गई आईडी पर दस्तावेज भेज दिए। उसके बाद उसने कहा कि 2760 अमेरिक डॉलर जमा करवाने के बाद वीजा और एयर टिकट मिल जाएगा। मुझे शक हुआ और मैंने जांच पड़ताल की तो पता चला कि यहां के ही कुछ लोग फर्जी मेल आईडी भेज कर लोगों को गुमराह करके लाखों रुपये ठग रहे है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।