फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attack on student going to submit sheet after giving paper

पेपर देने के बाद शीट जमा कराने जा रहे छात्र पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Attack on student going to submit sheet after giving paper
हिसार। डीएन कॉलेज परिसर में वीरवार दोपहर को एक छात्र पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। इसमें छात्र अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल अंकुश को मौके पर पहुंचे छात्रों ने जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। उसके बाद घायल छात्र ने तीनों युवकों के खिलाफ एमएलआर कटवा दी है। बता दें कि इससे पहले भी डीएन कॉलेज में झगड़े के मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

घायल अंकुश ने बताया कि वह चरखी दादरी जिले का रहने वाला है और डीएन कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष में है। वह कॉलेज से कुछ दूरी पर स्थित पीजी में रहता है। वीरवार को उसका पेपर था और वह पेपर की शीट जमा कराने के लिए कॉलेज में गया था। उस दौरान कुछ युवक मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। जब वह वहां से गुजर रहा था तो एक युवक उसकी ओर कुर्सी लेकर मारने के दौड़ा। उसने खुद के बचाव में उस युवक को धक्का मार दिया। इसके बाद दो और युवक उसकी तरफ भागकर आए और वह अपने हाथों में नुकीला हथियार लिए हुए थे। फिर उन तीनों युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और नुकीले हथियार से उसके माथे पर वार कर दिया। इसमें उसे माथे, हाथ-पैर पर चोटें आईं। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed