{"_id":"65ba8ea17f29da51f90ce7d8","slug":"attack-on-couple-returning-from-wedding-ceremony-hisar-news-c-21-hsr1020-311764-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शादी समारोह से लौट रहे दंपती पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शादी समारोह से लौट रहे दंपती पर हमला
विज्ञापन
हिसार। डोगरान मोहल्ला में मंगलवार रात को शादी समारोह से लौट रहे दंपती पर डंडों और तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जख्मी हालत में घायलाें को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एचटीएम थाना पुलिस ने सोनू, कृष्ण और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए बयान में डोगरान मोहल्ला में रहने मोहित ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार को रिश्तेदार की बेटी की शादी थी। शादी में गए हुए थे। रात 11.30 बजे वापस पत्नी और बच्चों के साथ लौट रहे थे। रास्ते में सोनू, कृष्ण और अन्य ने रोक लिया और डंडों और तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
दवा की जगह चूहे मार दवा लेने से बुजुर्ग की मौत
हिसार। शास्त्री नगर में रहने वाले 63 साल के सत्यबीर की चूहे मार दवा खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे राजीव ने बताया कि पिता हार्ट की बीमारी से ग्रस्त थे। मंगलवार को हार्ट की दवा की जगह भूलवंश चूहे मार दवा खा ली। जिस कारण तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया।
नशे की गोलियों समेत दो युवक पकड़े
हिसार। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स यूनिट ने बस स्टैंड पर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा। युवकों के पास से नशे की गोलियां बरामद की हैं। शहर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की टीम मेन गेट बस स्टैंड पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि विकास वासी जगाण और विकास वासी कालवास बुलेट बाइक पर सवार होकर बस अड्डे के पीछे वाली पार्किंग में नशीली दवाइयां बेचने के लिए खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों युवकों के पास से 304 नशे के प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।