{"_id":"67ec318e240fc85a8103ce2f","slug":"atf-established-in-civil-hospital-for-drug-addicts-hisar-news-c-21-hsr1020-596637-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नशा पीड़ितों के लिए नागरिक अस्पताल में एटीएफ स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नशा पीड़ितों के लिए नागरिक अस्पताल में एटीएफ स्थापित
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में अब नशाग्रस्त लोगों की बेहतर काउंसिलिंग और उपचार हो सकेगा। इसके लिए चिकित्सक दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से ट्रेनिंग लेकर आए हैं। नशा पीड़ितों के उपचार के लिए अस्पताल परिसर में स्थापित एडिक्शन ट्रीटमेंट फेसलिटी (एटीएफ) सेंटर स्थापित किया है, जिसमें नशा पीड़ितों को महंगी दवाइयां निशुल्क दी जा रही हैं। एम्स के चिकित्सक भी एटीएफ में चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। इस सेंटर में फिलहाल रोजाना 60 से अधिक मरीजों की काउंसिलिंग की जा रही है। इनकी रिपोर्ट एम्स भेजी जा रही है। चिकित्सक वहीं से मरीजों की निगरानी कर रहे हैं। एटीएफ स्थापित करने की योजना दिल्ली एम्स और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने संयुक्त रूप से शुरू की है।
एटीएफ सेंटर में एक मेडिकल ऑफिसर, दो काउंसलर, एक डाट मैनेजर व एक नर्स की भर्ती की जा चुकी है, जिनको दिल्ली एम्स के चिकित्सक प्रशिक्षण दे चुके हैं। एटीएफ सेंटर 10 बैड की सुविधा है।
मरीजों को बाहर से नहीं खरीदनी पड़ेंगी दवाइयां
एटीएफ योजना के तहत उपचार करवा रहे लोगों को बाहर से दवाइयां नहीं खरीदनी पड़ेगी। इसके लिए नागरिक अस्पताल की ओर से महंगी दवाइयां खरीदी जाएंगी। इनमें वे दवाइयां होंगी जो मरीजों की पहुंच से बाहर है। इससे फायदा यह होगा कि मरीजों को महंगी नशारोधी दवाइयां अपनी जेब से नहीं खरीदनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
-- -
नागरिक अस्पताल में एटीएफ योजना के तहत काम शुरू किया गया है। दिल्ली एम्स के चिकित्सक सीधी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनकी देखरेख में नशे से ग्रस्त मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हमारे चिकित्सक एम्स से ट्रेनिंग लेकर आए हैं। -
डॉ. सपना, सीएमओ, हिसार।