फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   At the age of 66, Satpal Bura, who was preparing an army of youth, ran for 15 km every day.

66 की उम्र में रोज 15 किमी तक खुद दौड़ लगा युवाओं की फौज तैयार कर रहे सतपाल बूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
At the age of 66, Satpal Bura, who was preparing an army of youth, ran for 15 km every day.
हिसार। यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र कभी आड़े नहीं आती। बरवाला के गांव बधावड़ के रहने वाले सतपाल बूरा 66 साल की उम्र में रोज करीब 15 किलोमीटर तक दौड़ते हैं। नहर किनारे न केवल खुद दौड़ लगाते हैं, बल्कि युवाओं की फौज भी तैयार कर रहे हैं। सतपाल बूरा से प्रशिक्षण लेकर 10 से ज्यादा युवा पुलिस और आर्मी में नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

66 वर्षीय सतपाल बूरा खुद एथलीट हैं। वह नेशनल स्तर पर एथलेटिक के इवेंट 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़ के अलावा 21 किलोमीटर की हॉफ और 42 किलोमीटर की मैराथन में पदक जीत चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में 42 किलोमीटर की मैराथन 3 घंटे 36 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया था। उन्हें बूरा खाप की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। सतपाल बूरा रोजाना सुबह 6 से 9 बजे तक युवाओं को नहर किनारे दौड़ लगवाने के साथ एक्सरसाइज करवाते हैं। इसके लिए वह घर से साढ़े पांच बजे निकल जाते हैं। रोजाना 50 से ज्यादा युवा उनके पास प्रशिक्षण लेने आते हैं। इस दौरान वह खुद भी तैयारी करते हैं।
विज्ञापन

जोश देख युवा भी रह जाते हैं दंग
भले ही सतपाल बूरा 66 साल के हैं, मगर आज भी उनमें युवाओं जैसा जोश बना हुआ है। जब भी वह चैंपियनशिप के लिए मैदान में उतरते हैं तो उनकी प्रतिभा को देखने वाले दंग रह जाते हैं। उनके बेटे जितेंद्र ने बताया कि पिता सतपाल बूरा नेशनल स्तर पर 10 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। इनमें अधिकतर स्वर्ण पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह युवाओं से हुआ संपर्क : सतपाल बूरा ने वर्ष 2006 में मैराथन की तैयारी के लिए नहर किनारे दौड़ लगानी शुरू कर दी। वर्ष 2015 में नहर किनारे कुछ युवा आते थे और अपने स्तर पर ही प्रैक्टिस करते थे। इसी दौरान एक दिन उन युवाओं ने सतपाल बूरा से संपर्क किया और प्रैक्टिस करवाने की बात कही। इसके बाद सतपाल ने युवाओं को निशुल्क तैयारी करवानी शुरू कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed