फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Asthma patients are having trouble breathing due to dust in the air

Hisar News: हवा में धूल से अस्थमा मरीजों की उखड़ रहीं सांसें

Sun, 21 Apr 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 21 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Asthma patients are having trouble breathing due to dust in the air
टोहाना। फसली सीजन ने अस्थमा मरीजों की सांसें उखड़ने लगी हैं। शहर की अनाज मंडियों में चलने वाले पंखे से निकलने वाली धूल के कारण सांस व दमा के रोगी सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। अनाज मंडी व इसके आसपास रहने वाले लोगों को आए दिन इस समस्या से जूझना पड़ता है। कई मरीज तो ऐसे हैं, जिनको अस्पताल में दाखिल तक होना पड़ गया है। इस समस्या से बचाव के लिए चिकित्सकों की ओर से प्रोटीन डाइट बढ़ाने और मास्क लगाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अनाज मंडी में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी। करीब डेढ़ महीने तक गेहूं का सीजन चलता है। इस दौरान अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर रोजाना गेहूं की आवक व खरीद होती है। इस दौरान फसल को साफ करने के लिए दिनभर पंखे चलते हैं।
विज्ञापन


घरों में दुबकने को मजबूर सांस के मरीज
अनाज मंडी के पास रहने वाले संदीप गोयल बताते हैं कि अनाज मंडी में चलने वाले पंखों से धूल निकलने के चलते लोग अपने घरों व दुकानों में दुबकने पर मजबूर हो जाते हैं। प्रशासन को इस बारे में कई बार अवगत करवाया है कि इससे दमा व सांस के रोगियों की जान को खतरा हो सकता है। वे इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को ट्वीट करने के अलावा सीएम विंडो व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं। मगर इससे निजात दिलाने को लेकर कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये करें उपाय
- धूल वाली जगह पर जाने से परहेज करना चाहिए।
- यदि मजदूरी व अन्य कार्य करते हैं तो सबसे पहले मास्क का प्रयोग बहुत जरूरी है।
- इम्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए प्रोटीन युक्त डाइट खानी चाहिए।
- जब भी गले में इंफेक्शन की शिकायत आए तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें ताकि समय पर इलाज किया जा सके।

इस समय धूल के चलते दमा व सांस रोगियों की संख्या में इजाफा होता है। उनकी हालत कभी भी खराब हो सकती है। वर्तमान समय में गले में इंफेक्शन के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इसके प्रति जागरुकता का होना बहुत जरूरी है ताकि बीमार होने से बचा जा सके।

-डॉ.दीपांश भाटिया, वरिष्ठ चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed