फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ASI who went to give notice in the case of electricity theft was assaulted

बिजली चोरी के केस में नोटिस देने गए एएस आई के साथ की मारपीट संवाद न्यूज एजेंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
ASI who went to give notice in the case of electricity theft was assaulted
हांसी। धनी घाटी में बिजली चोरी के आरोपी को नोटिस देने गए बिजली एवं सिंचाई विभाग थाना के पुलिसकर्मी व कर्मचारी के साथ एक दंपति ने मारपीट की। पुलिस को दी शिकायत में सिंचाई व बिजली विभाग थाना के एएसआई ने बताया कि वह अपनी टीम और बिजली निगम के लाइनमैन भागचंद के साथ वर्ष 2020 के एक मुकदमे के सदंर्भ में नोटिस देने के लिए धनी घाटी में रविंद्र के घर पहुंचे थे। वह उस समय घर पर उपस्थित था। आवाज देने पर वह घर से बाहर आ गया। आते ही उसने दोनों के साथ गाली गलोज व हाथापाई की और जुर्माना भरने व नोटिस लेने से मना कर दिया। इतनी देर में उसकी पत्नी परमजीत व लड़का अजीत उर्फ लाड़ी वहां आए और उन्हें धक्का देकर गली में गिरा दिया। एएसआई को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्होंने मामले में किला बाजार चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने एएसआई सत्यभान की शिकायत पर रविंद्र, उसकी पत्नी परमजीत व बेटे अजीत के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed