{"_id":"e5a16fc50e933607358210931fb061bc","slug":"ashwin-shenvi-became-new-sp-at-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार के एसपी बने अश्विन शैणवी, सतेंद्र गुप्ता सिरसा पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के एसपी बने अश्विन शैणवी, सतेंद्र गुप्ता सिरसा पहुंचे
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तात्कालिक कांग्रेस विधायक संपत सिंह की पत्नी का चालान काटने के बाद हिसार से ट्रांसफर किए गए अश्विन शैणवी को अब फिर से हिसार में एसपी लगाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता का हिसार से सिरसा जिले में ट्रांसफर कर दिया गया है। सिरसा जिले के एसपी अश्विन शैणवी हिसार के नए एसपी नियुक्त किए गए हैं।
प्रदेश सरकार ने आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग से अनुमति लेकर यह स्थानांतरण किए हैं।
वर्ष 2012 में हिसार से हुआ था स्थानांतरण
अश्विन शैणवी ने आईपीएस बनने के बाद भिवानी जिले में पहली नियुक्ति मई 2010 में मिली थी। अक्तूबर 2011 में हिसार में एसपी नियुक्त किए गए थे।
वर्ष 2012 में उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। ट्रैफिक पुलिस ने नलवा से तात्कालिक कांग्रेस विधायक संपत सिंह की पत्नी कृष्णा संपत सिंह का चालान कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद एसपी अश्विन शैणवी का हिसार से ट्रांसफर कर दिया गया था। इनके साथ ही पांच से अधिक पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया था।
चालान काटने पर शाम को ही ट्रांसफर के ऑर्डर आ गए थे। उस दौरान कांग्रेस की सरकार थी।