फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Asha and Ashwani met on social media, then hatched a plot to murder Jatin.

Hisar News: सोशल मीडिया से आशा और अश्वनी में हुई जान पहचान, फिर जतिन की हत्या की रची साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Asha and Ashwani met on social media, then hatched a plot to murder Jatin.
हिसार। मिल गेट निवासी जतिन की हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी आशा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार करीब छह साल पहले सोशल मीडिया के जरिये आशा की आरोपी अश्वनी से जान-पहचान हुई थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और उन्होंने जतिन को अपने संबंधों में रोड़ा मानकर उसकी हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


पुलिस ने आशा को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं जींद जिले के जीतगढ़ निवासी अश्वनी व लक्ष्य और हांसी जिले के उगालन निवासी रोहित को एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन


एचटीएम थाना के जांच अधिकारी कर्मजीत ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या के कारण, घटना में शामिल अन्य लोगों और वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी। किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह साल पहले सोशल मीडिया पर आशा और अश्वनी की जान-पहचान हुई थी। पुलिस के अनुसार दोनों साथ रहना चाहते थे और जतिन को रास्ते से हटाने के साथ उसकी प्रॉपर्टी हासिल करना चाहते थे। जतिन को गाड़ी खरीदनी थी। आशा ने उसे बताया कि अश्वनी उसके भाई का दोस्त है और गाड़ियों का काम करता है। इसके बाद जतिन ने अश्वनी से संपर्क किया। अश्वनी ने लक्ष्य और रोहित को भी साजिश में शामिल कर लिया।

ऐसे मारा था जतिन को

आरोपियों ने 13 सितंबर को वाहन के क्लेम के बहाने जतिन को बरवाला बुलाया। इससे पहले अश्वनी ने जींद से नशे की गोलियां खरीदी थीं। आरोपियों ने जतिन को बरवाला-जींद के बीच नहर किनारे बुलाकर नशे की गोलियां मिलाकर शराब पिलाई। उसके अचेत होने पर अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया।

स्कूटी व मोबाइल बरामद करेगी पुलिस

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से स्कूटी और मोबाइल बरामद करेगी। मोबाइल से आशा-अश्वनी और अश्वनी-लक्ष्य-रोहित के बीच हुई बातचीत व चैटिंग का पता लगाया जाएगा जो मामले में अहम सबूत हो सकते हैं। इससे हत्याकांड में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का भी पता चल सकेगा।


यह था मामला

14 सितंबर 2026 को मिल गेट के विनोद नगर निवासी चंद्र मोहन ने अपने पुत्र जतिन के घर से लापता होने की शिकायत दी थी। थाना एचटीएम में धारा 127(6) बीएनएस के तहत गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 16 सितंबर को जतिन का शव डाटा-गुराना माइनर से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में गले में फ्रैक्चर मिलने पर मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद पुलिस ने हत्या के संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed