फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arrival of paddy increased in the market, 17334 paddy arrived, 15135 quintal paddy purchased

Hisar News: मंडी में बढ़ी धान की आवक, 17334 धान आया, 15135 क्विंटल धान की हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy increased in the market, 17334 paddy arrived, 15135 quintal paddy purchased
हांसी अनाज मंडी में फसल खरीद व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश खोथ।  - फोटो : 1
हांसी। एसडीएम राजेश खोथ ने स्थानीय अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद व किसानों की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंडी में अब तक करीब 17,334 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। 7,936 क्विंटल धान की उठान हो चुकी है। कुल 15,135 क्विंटल पीआर धान की सरकारी खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

उठान के लिए रतिया की दो मिल से अनुबंध बीते सप्ताह हुआ था। मंडी में धान की 1509 किस्म की 7,006 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 6,295 क्विंटल धान की खरीद हुई है। सिसाय में 9058 क्विंटल धान आ चुकी है जिसमें से केवल 1,345 क्विंटल धान की उठान हुई है। 4,000 क्विंटल धान की उठान हुई है। हांसी व सिसाय में कुल 26,392 क्विंटल धान आ चुकी है। इसमें से 19,153 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं 1868 क्विंटल बाजरा मंडी में आ चुका है।
विज्ञापन

हांसी मंडी में धान व बाजरा की खरीद का कार्य हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन कर रही है। जबकि सिसाय में धान की खरीद हैफेड कर रही है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद धान की ढेरिया भीग गई थी। इसके चलते धान में नमी बढ़ गई थी। इस वजह से धान की खरीद का कार्य अभी धीमा है। नमी कम होने के साथ ही खरीद व आवक में तेजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने अनाज मंडी में पहुंचकर किसानों से बातचीत की। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले प्रत्येक किसान को आवश्यक सभी सुविधाएं जैसे पेयजल, छाया, बारदाने की उपलब्धता, तौल व्यवस्था व भुगतान प्रक्रिया सुचारू रूप से मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों की कटाई का कार्य आरंभ हो चुका है और इसी के साथ धान व बाजरे की आवक भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अनाज मंडी में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।

एसडीएम राजेश खोथ ने मौके पर धान की नमी जांचने वाले यंत्र का निरीक्षण किया व संबंधित कर्मचारियों से इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मंडी में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था बनाए रखी जाए। ताकि शाम के समय भी खरीद कार्य सुचारू रूप से चलता रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फसल उठान कार्य को प्राथमिकता के साथ तेजी से करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed