फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   army soldier virender death in accident Hisar's uklana , now no one who will servive his family

घर में नहीं रहा कोई कमाने वाला, चार साल पहले पिता और एक साल पहले भाई हुई थी मौत

Sat, 20 Feb 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
army soldier virender death in accident Hisar's uklana , now no one who will servive his family
सूचना मिलने पर विलाप करती मां, पत्नी व बच्चे। - फोटो : Hisar
जय कुमार
विज्ञापन

नारनौंद (हिसार)। गांव मिर्चपुर निवासी व फौजी वीरेंद्र सिंह के परिवार को चार वर्षों में एक के बाद एक तीन मौत ने पूरी तरह से तोड़ दिया है। चार साल पहले वीरेंद्र के पिता सतपाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके बाद छोटे भाई नरेंद्र की भी करीब एक साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
अपने और भाई के परिवार की पूरी जिम्मेदारी वीरेंद्र के कंधों पर थी। वह परिवार को दोनों हादसों से उभारने में लगे हुए थे। मगर वीरवार देर रात हुए हादसे ने उन्हें भी छीनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। बता दें कि मिर्चपुर निवासी 42 वर्षीय वीरेंद्र आर्मी ग्रीफ में लांस नायक के पद पर बतौर ड्राइवर श्रीनगर में तैनात थे। घर पर एक माह की छुट्टी बिताने के बाद वह वापस श्रीनगर जाने के लिए वीरवार देर रात सुरेवाला मोड़ पर अपने साथियों के वाहन के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान एक एंबुलेंस चालक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बड़े बेटे अमन ने दी मुखाग्नि
हिसार आर्मी के सूबेदार जगतार 114 आर्म्ड के नेतृत्व में जवानों द्वारा पुष्प चक्र चढ़ाकर सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। बड़े बेटे अमन ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। फौजी के अंतिम संस्कार में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा, जिसे लेकर ग्रामीणों में गुस्सा भी नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता से प्रेरणा लेकर हुए थे फौज में भर्ती
पिता सतपाल से प्रेरणा लेकर वीरेंद्र भी फौज में भर्ती हो गए थे, क्योंकि उनके पिता भी एक फौजी थे, जब वे छुट्टी लेकर घर आते तो वीरेंद्र उनसे यही कहते था कि वह भी सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करेंगे। वीरेंद्र वर्ष 2003 में फौज में भर्ती हुए थे।

ये हैं परिवार में : फौजी वीरेंद्र अपने पीछे अपनी बुजुर्ग मां कृष्णा, पत्नी मोनिका, 14 वर्षीय बेटा अमन, 10 वर्षीय बेटी हरप्रीत व 8 वर्षीय बेटा रमन और भाई की पत्नी व भाई के बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं।
(संवाद)

मृतक वीरेंद्र के परिजन को तिरंगा सौंपते सैन्य अधिकारी।

मृतक वीरेंद्र के परिजन को तिरंगा सौंपते सैन्य अधिकारी। - फोटो : Hisar

 मृतक फौजी वीरेंद्र की फाइल फोटो।

मृतक फौजी वीरेंद्र की फाइल फोटो।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed