{"_id":"604fb7888ebc3e8cd11fe01a","slug":"army-recruitment-unmarried-certificate-not-founded-150-candidate-out-hisar-news-rtk600076148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती : नहीं मिले अविवाहित प्रमाणपत्र, 150 अभ्यर्थियों को दौड़ से पहले किया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती : नहीं मिले अविवाहित प्रमाणपत्र, 150 अभ्यर्थियों को दौड़ से पहले किया बाहर
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती के दौरान बीम लगाते अभ्यर्थी।
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार छावनी में चल रही सेना भर्ती में सोमवार को भिवानी जिले की सिवानी तहसील व बवानीखेड़ा तहसील के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसके लिए कुल 2499 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। दौड़ प्रक्रिया को केवल 92 अभ्यर्थी ही पास कर पाए, जबकि शेष को बाहर का रास्ता दिखाया गया। मंगलवार को भिवानी जिले के कुल 2863 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है, जोकि सेना भर्ती की दौड़ प्रक्रिया में भाग लेंगे।
विज्ञापन
सोमवार अलसुबह 4 बजे अभ्यर्थियों के लिए मुख्य द्वार खोल दिए गए, लेकिन अविवाहित प्रमाणपत्र न होने के कारण सेना ने करीब 150 अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जोकि दौड़ प्रक्रिया में भी भाग नहीं ले सके। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने सेना के इस रवैये पर नाराजगी भी जताई। आरोप था कि उन्हें अविवाहित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सेना ने समय तक नहीं दिया, जबकि दूसरी ओर सेना ने भर्ती से पांच माह पूर्व ज्वॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट के नोटिफिकेशन में सभी दस्तावेजों का जिक्र होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।