फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Army recruitment begins today in Hisar Cantonment, 2100 participants of Jind-Sirsa will participate

हिसार छावनी में सेना भर्ती आज से, जींद-सिरसा के 2100 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

Sat, 20 Feb 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Army recruitment begins today in Hisar Cantonment, 2100 participants of Jind-Sirsa will participate
हिसार छावनी में सेना भर्ती के लिए की गई तैयारियां। - फोटो : Hisar
सेना में भर्ती की प्रक्रिया शनिवार अल सुबह 3 बजे से शुरू हो जाएगी। हिसार छावनी में होने वाली भर्ती चार जिलों के युवकों के लिए आयोजित की जा रही है। शनिवार को जींद और सिरसा के युवकों की भर्ती के लिए परीक्षा ली जाएगी। दोनों जिलों के करीब 2100 अभ्यर्थी इस भर्ती रैली में भाग लेंगे।
विज्ञापन

पंजीकरण के अनुसार जींद के लगभग 1600 व सिरसा के करीब 500 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे। शनिवार सुबह तीन बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू की जाएगी। सेना भर्ती के लिए शुक्रवार रात 12 बजे से हिसार कैंट के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ लगने की उम्मीद के चलते सेना ने भी व्यवस्था उसी हिसाब से बनाई है। गेट के बाहर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि अभ्यर्थियों के पहुंचने की स्थिति में उनकी एंट्री करवाई जा सके। सेना भर्ती निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि प्रति अभ्यर्थी को शैक्षणिक दस्तावेज सहित आईडी लाना अनिवार्य होगा, तभी उन्हें एंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन

सात मार्च तक चलेगी सेना भर्ती
शनिवार से हिसार कैंट में शुरू होने वाली सेना भर्ती सात मार्च तक चलेगी। इसमें हिसार, जींद, सिरसा और फतेहाबाद जिलों के युवक भाग ले सकेंगे। यह भर्ती क्लर्क व सैनिक पद के लिए की जा रही है। शनिवार को भर्ती के पहले दिन जींद-सिरसा के युवकों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे पहले का ही मान्य होगा मेडिकल प्रमाणपत्र
भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना को ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी को मेडिकल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है, जो सरकारी चिकित्सक द्वारा प्रमाणित होना चाहिए और 48 घंटे पहले का होना चाहिए। 48 घंटे बाद मेडिकल प्रमाणपत्र की वैधता खत्म मानी जाएगी और उस स्थिति में अभ्यर्थी को सेना भर्ती के लिए एंट्री नहीं दी जा सकेगी।
-कर्नल प्रसून जोशी, सेना भर्ती निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed