फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Armed miscreants looted mustard oil factory in Agroha

Hisar News: हथियारबंद बदमाशों ने अग्रोहा में सरसों तेल फैक्टरी में डाका डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Armed miscreants looted mustard oil factory in Agroha
अग्रोहा (हिसार)। क्षेत्र के गांव कालीरावण के समीप सरसों तेल फैक्टरी में 10 हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डालकर सनसनी फैला दी। वारदात का विरोध करने पर बदमाशों ने फैक्टरी मालिक को तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फैक्टरी मालिक और उसके बेटे को बंधक बनाकर 40 हजार रुपये नकदी व हजारों रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कालीरावण निवासी रामअवतार ने बताया कि उसकी आदमपुर मार्ग पर सरसों के तेल की फैक्टरी है। ऑफ सीजन होने के कारण मजदूर अपने घर गए हुए हैं। इस कारण वह और उसका बेटा फैक्टरी में साेते हैं। 9 अगस्त की रात भी वह और उसका बेटा अनिल वहां सोए हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे करीब 10 लोग फैक्टरी के अंदर आए। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बदमाशों ने आते ही उन्हें दबोच लिया और दोनों को कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच उसने शोर मचाया तो एक बदमाश ने किसी हथियार से उसके सिर और एक अन्य ने उसकी आंख पर चोट मारी। फिर बदमाशाें ने दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी। साथ ही उसका फोन भी छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने फैक्टरी से 35 लीटर सरसों के तेल की बोतलें, बिजली ट्रांसफार्मर का सामन व काउंटर से करीब 40 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। सुबह 4 बजे वह दोनों किसी तरह फैक्टरी से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed