फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Argument with cattle rearers on first day of animal catch campaign for not getting police assistance

पुलिस सहायता न मिलने पर पशु पकड़ो अभियान के पहले ही दिन पशुपालकों से हुई बहस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Argument with cattle rearers on first day of animal catch campaign for not getting police assistance
जहाजपुल चौक पर बेसहारा पशु को पकड़ती नगर निगम की टीम। मौके पर मौजूद मेयर गौतम सरदाना। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक बढ़ने पर आखिरकार नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को शहर में पशु पकड़ो अभियान शुरू कर दिया। हालांकि पहले ही दिन टीम को पशुपालकों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन की ओर से सहायता न मिलने के कारण पशुपालकों ने निगम कर्मचारियों के साथ बहसबाजी की और अभियान में बाधा पहुंचाई। शुक्रवार को टीम ने योग नगर व जहाजपुल एरिया से 11 बेसहारा पशुओं को पकड़ा। उधर पशुओं में फैली लंपी स्किन डिजीज को देखते हुए इन पशुओं को नंदीशाला में छोड़ा गया। यहां इन पशुओं को कम से कम 15 दिन तक क्वारंटीन रखा जाएगा। इसके बाद टीकाकरण कर गोअभयारण्य में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि गाड़ी के अभाव में शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान करीब ढाई माह से बंद पड़ा था। हालांकि मई में निगम प्रशासन ने पशु पकड़ने के लिए दो नई गाड़ियां खरीद ली थी। मगर इन गाड़ियों पर हाइड्रोलिक सिस्टम नहीं लगा हुआ था। निगम प्रशासन ने इस हाइड्रोलिक सिस्टम को लगवाने में ही ढाई माह का समय लगा दिया। पासिंग सहित अन्य कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार से पशु पकड़ने का अभियान का शुरू किया गया।
विज्ञापन

30-40 बाइक सवार मंडराते रहे टीम के आसपास
निगम की टीम ने शुक्रवार को योग नगर से पशु पकड़ने के अभियान की शुरुआत की। इस कॉलोनी में वीरवार रात को एक बेकाबू गाय ने एक महिला व एक युवती को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। टीम ने जैसे ही यहां से पशुओं को पकड़ना शुरू किया तो उसी समय करीब 30-40 पशुपालक बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंच गए और अभियान में बाधा डालने लगे। इस दौरान निगम कर्मचारी एक गाय के गले में रस्सी डाल रहा तो बीच में एक पशुपालक आ गया, जिससे रस्सी पशुपालक को लग गई। इस बात पर पशुपालक कर्मचारियों के साथ लड़ने लगा। हालांकि बाद में वह वहां से चला गया। अभियान के दौरान मेयर गौतम सरदाना व पार्षद प्रतिनिधि भीम महाजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने मांगे थे चार पुलिस कर्मचारी व एक राइडर
अभियान शुरू करने से पहले ही निगम प्रशासन की तरफ से एसपी को पत्र लिखकर चार पुलिस कर्मचारियों व एक राइडर की डिमांड की गई थी ताकि अभियान के दौरान पशुपालक बाधा न डाले। पिछले वर्ष भी अभियान के दौरान पशुपालक टीम के हाथों से पशुओं को जबरदस्ती छुड़वाकर ले गए थे। इस दौरान निगम ने कई पशुपालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
अगले सप्ताह दो शिफ्टों में चलेगा अभियान
अभी निगम के पास पशु पकड़ने वाली एक ही गाड़ी है। मगर रविवार तक निगम को दूसरी गाड़ी भी मिल जाएगी। दो-तीन दिन में गाड़ी की पासिंग सहित अन्य कागजी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद पशु पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया जाएगा और सुबह-शाम दो शिफ्टों में पशुओं को पकड़ा जाएगा।
युवती को टक्कर मारने के 45 मिनट बाद महिला को बनाया शिकार
वीरवार रात को योग नगर में बेकाबू हुई गाय के महिला व युवती को टक्कर मारने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे भी रिकॉर्ड हुई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक शाम 7 बजकर 50 मिनट पर एक युवती कहीं जा रही है। इसी दौरान सामने से आ रही एक गाय अचानक ही युवती को टक्कर मारकर उसे नीचे गिरा देती है और करीब 35 सेकेंड तक वह उसे टक्कर मारती रही। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से युवती को बचाया। वहीं इस घटना के करीब 45 मिनट बाद ही वही गाय एक महिला को पीछे से टक्कर मारकर नीचे गिरा देती है और उस महिला भी कुछ देर रात तक टक्कर मारती रहती है।

जब तक शहर बेसहारा पशुओं से मुक्त नहीं होता, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अभियान के तहत शहर से प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों से पशुओं को पकड़ा जाएगा। - गौतम सरदाना, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed