{"_id":"6898dd8d385e748cda00ab90","slug":"apply-for-subhash-chandra-bose-disaster-management-award-by-30-september-hisar-news-c-21-1-hsr1041-685801-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
पुरस्कार के लिए संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉरपोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया/वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। संस्था के मामले में 51 लाख रुपये नकद, प्रमाणपत्र और व्यक्ति के मामले में पांच लाख रुपये नकद और प्रमाणपत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। पुरस्कार संबंधी अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन