फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Apply for Deen Dayal Sparsh Scholarship Scheme

Hisar News: दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के लिए करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Apply for Deen Dayal Sparsh Scholarship Scheme

विज्ञापन
हिसार। डाक टिकट के अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग ने दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इसके लिए कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थी 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक परिमंडल के आवेदकों में से चुनिंदा 10-10 छात्र-छात्राओं को छह हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। डाक विभाग हर साल कई मौकों पर विशेष डाक टिकट और विभागीय लिफाफे जारी करता है। भारतीय डाक विभाग के 150 वर्ष पर फिलेटली और मशहूर शिकारी जिम कॉर्बेट की 150वीं जयंती के अवसर पर पोस्टल लिफाफा भी तैयार किया गया है। इनका संग्रहण और अध्ययन फिलेटली कहलाता है।
डाक मंडल के अधीक्षक हरीश कुमार और पोस्टमास्टर राममेहर यादव ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक परिमंडल के आवेदकों में से चुनिंदा 10-10 छात्र-छात्राओं को छह हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति योजना का विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट https://indiapost.gov.in/offerings/competitionandawards/sparsh/philately पर उपलब्ध है। वेबसाइट https://indiapost.gov.in/sparsh-philately से इसका आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। अंबाला स्थित हरियाणा डाक परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय के फोन नंबर 0171-2603209 से भी अधिक जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed