{"_id":"6898dd5bdc0c400f25018ece","slug":"apply-for-agricultural-equipment-at-50-percent-subsidy-by-august-20-hisar-news-c-21-hsr1020-685279-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र के लिए 20 अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र के लिए 20 अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार/सिवानी। हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने पराली प्रबंधन योजना लागू की है। इस योजना के तहत राज्य के व्यक्तिगत किसानों को सुपर सीडर, बेलर, जीरो सीड ड्रिल, शरब मास्टर सहित कुल 12 प्रकार की कृषि मशीनों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। योजना के लिए इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल agriharyana.gov.in पर 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक कृषि अभियंता गोपी राम सांगवान ने बताया कि आवेदन के लिए किसान का मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी 2025 और खरीफ 2024 के लिए पंजीकृत होना जरूरी है, भले ही किसान जमीन का मालिक न हो। इसी पोर्टल के आधार पर किसान की श्रेणी लघु या सामान्य निर्धारित की जाएगी। सिवानी मंडी में कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को अनुदान देय है। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज में पैन कार्ड, पीपीपी, किसान के नाम पर पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आरसी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, मेरी फसल मेरा ब्योरा दस्तावेज रबी 2025 व खरीफ 2024 के दस्तावेज, आवेदन फॉर्म, स्वयं घोषणा पत्र आदि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
::::::::::::::::::
ग्राम दर्शन पोर्टल पर दें विकास कार्यों से जुड़े सुझाव, शिकायत
हिसार। ग्रामीण अंचल के निवासी अब सरकार को विकास कार्यों से जुडे सुझाव और शिकायत ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार ने https://gramdarshan.haryana.gov.in/ ऑनलाइन पोर्टल संचालित किया है। यह पोर्टल सरकार की एक व्यापक, सहभागी, पारदर्शी और जवाबदेह पहल है। इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है। ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल परिवार पहचान पत्र में दर्ज अपने स्थायी निवास के गांव के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन