फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Applications for admission to UG courses in colleges will start from May 19

Hisar News: कॉलेजों में 19 मई से शुरू होंगे यूजी कोर्सों में दाखिलों के लिए आवेदन

Fri, 16 May 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 16 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission to UG courses in colleges will start from May 19
हिसार। कॉलेज में 2025-26 सत्र में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 19 मई से ओपन हो जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा है कि दाखिले से पहले सभी कॉलेज के प्राचार्य अपने-अपने कॉलेजों का ब्योरा 17 मई तक अपडेट करना होगा। इसके बाद से सभी कॉलेज अपनी डिटेल अपडेट करने में लगे हुए हैं। वहीं विद्यार्थी https://admissions.highereduhry.ac.in पर आवेदन कर सकते है। कॉलेजों में दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सभी कॉलेजों के प्राचार्य पत्र मिलने के बाद कॉलेज की डिटेल पोर्टल पर अपलोड कर रहे है। शहर में पांच कॉलेज जीजेयू से संबद्ध और एक कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
विज्ञापन


ये देनी होगी डिटेल

पोर्टल पर केवल उन्हीं कोर्स/विषयों की जानकारी देनी होगी जो राज्य सरकार या विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा यदि किसी नए कोर्स या विषय की स्वीकृति मिलती है, सीटों की संख्या में बदलाव होता है या किसी कोर्स को बंद किया जाता है तो इसकी जानकारी भी पोर्टल पर तत्काल अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन



उच्च शिक्षा विभाग का निर्देश के अनुसार कॉलेज की डिटेल अपडेट की जा रही है। 17 मई तक इसे अपलोड कर दिया जाएगा। इस बार विद्यार्थियों के लिए दो नए कोर्स बीबीए व बीसीए शुरू करने की मांग भेजी है। - डॉ. विवेक कुमार सैनी, प्राचार्य, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, हिसार।
कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार कॉलेज की डिटेल 17 मई तक पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके अलावा इस बार नए कोर्स बीसीए, बीएससी एआई व इंटीग्रेटेड बीपीएड व बीपीएड कोर्स के लिए अप्लाई किया हुआ है। डॉ. कपेंद्र सिंह, प्राचार्य, जाट कॉलेज

कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया 19 मई से शुरू की जाएगी। इससे पहले 17 मई तक हायर एजुकेशन के पोर्टल पर कॉलेज की डिटेल अपडेट करके अपलोड की जाएगी। कॉलेज का पूरा ब्योरा पोर्टल पर डाला जाएगा। - डॉ. कुलदीप आर्य, डायरेक्टर, इंपीरियल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed