फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Applications for admission in Aarohi Model Schools started

आरोही मॉडल स्कूलों में दाखिले के आवेदश शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Applications for admission in Aarohi Model Schools started
हिसार। शिक्षा विभाग ने जिले में सभी आरोही माडल स्कूलों में साल 2022-23 सत्र में खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छठी से 12वीं कक्षा में दाखिले होंगे, जो विद्यार्थी दाखिला पाने से वंचित रह गया था। अब उनके लिए अच्छा मौका है। इन स्कूलों में दाखिले पाने के इच्छुक विद्यार्थियों को स्कूल में जाकर ऑफलाइन आवेदन जमा कराना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। इसके बाद 12 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से 12 होगा। इसके लिए विद्यार्थी आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो व अन्य कागजात तैयार करें।
विज्ञापन

प्रदेशभर में लगभग 36 आरोही माडल स्कूल है, जिलेभर में कुल छह आरोही माडल स्कूल है। कुछ स्कूल ऐसे है, जिनमें 40 से 50 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी है। इसके कई कारण है। एक तो कुछ स्कूलों में शिक्षकों की कमी है तो कुछ स्कूलों में कोविड का असर अभी तक है। इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है और छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके बावजूद सीटें न भरना चिंताजनक विषय है। जल्द ही शिक्षकों की नई भर्तियां होना आवश्यक है। इससे स्कूलों में दाखिले भी बढ़ेंगे। हालांकि, इन स्कूलों का 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed