फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Applicant in Hisar suffers double loss: Rs 35 paid as delivery charge, will have to visit SDM office for RC-DL

हिसार में आवेदक को दोहरा नुकसान: डिलिवरी चार्ज के दिए 35 रुपये, RC-DL के लिए लगाने पड़ेंगे SDM ऑफिस के चक्कर

Thu, 17 Apr 2025 11:16 AM IST
नवीन दलाल सुरेंद्र दलाल, हिसार (हरियाणा)
सुरेंद्र दलाल, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Apr 2025 11:16 AM IST
सार

हिसार एसडीएम कार्यालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि जिस व्यक्ति की आरसी होगी या डीएल होगा, उन्हें खुद आना होगा। किसी दूसरे व्यक्ति को यह नहीं सौंपा जाएगा। इसे वितरण का समय भी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक है।

विज्ञापन
Applicant in Hisar suffers double loss: Rs 35 paid as delivery charge, will have to visit SDM office for RC-DL
Vehicle Registration Certificate - फोटो : Freepik

विस्तार

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन की आरसी का घर पर इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। डाक विभाग के साथ हरियाणा सरकार का डीएल-आरसी भेजने का अनुबंध 31 मार्च 2025 को खत्म हो गया है। अनुबंध आगे नहीं बढ़ने के कारण एसडीएम कार्यालय से भेजे गए हजारों आरसी-डीएल डाक विभाग ने लोगों तक पहुंचाने के बजाय विभाग को लौटा दिए हैं। अब लोगों को एसडीएम कार्यालय के ई-दिशा केंद्र से खुद जाकर आरसी-डीएल लाना होगा। ऐसे में उन लोगों को दोहरा नुकसान झेलना पड़ेगा, जिन्होंने डीएल-आरसी को घर तक रजिस्ट्री से भेजने के लिए 35 रुपये का शुल्क भी चुकाया था।

विज्ञापन


प्रदेशस्तर पर डाक विभाग व हरियाणा सरकार के बीच अनुबंध था, जिसमें सभी वाहनों की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस को लोगों के घर तक रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से भेजने की जिम्मेदारी डाक विभाग की थी। इसके बदले सरकार की ओर से हर एक रजिस्ट्री के लिए डाक विभाग को शुल्क दिया जाता था। एसडीएम कार्यालय डीएल-आरसी की फीस लेते समय रजिस्ट्री के 35 रुपये भी एडवांस में ले लेता था। पिछले कई साल से यह सिलसिला चल रहा था।
विज्ञापन


31 मार्च 2025 को यह अनुबंध खत्म हो गया। सरकार की ओर से इसे विस्तार नहीं दिया गया है, जिसके चलते डाक विभाग ने डीएल-आरसी भेजना बंद कर दिया है। पिछले 15 दिन की डीएल-आरसी को एसडीएम कार्यालयों को लौटा दिया है। लोगों को उनके आरसी-ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलने से परेशानी हो रही है, जिसके चलते लोग एसडीएम कार्यालय पहुंच रहे हैं। एसडीएम कार्यालय ने इन आरसी-डीएल को ई- दिशा के काउंटर से वितरित करना शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ही लेनी होगी आरसी

एसडीएम कार्यालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि जिस व्यक्ति की आरसी होगी या डीएल होगा, उन्हें खुद आना होगा। किसी दूसरे व्यक्ति को यह नहीं सौंपा जाएगा। इसे वितरण का समय भी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक है। ऐसे में कामकाजी लोगों को इस काम के लिए एक दिन की छुट्टी लेनी पड़ेगी, किराया भी खर्च करना पड़ेगा। बड़ी बात यह कि लोग अपने घर पर आरसी-डीएल मंगवाने के लिए 35 रुपये पहले ही दे चुके हैं। अब यह 35 रुपये उनको लौटाए भी नहीं जा रहे।

रोजाना 200 से 220 डीएल और 150-170 आरसी भेजना बंद
हिसार एसडीएम कार्यालय से रोजाना 100 से 110 डीएल तथा 80 से 90 आरसी को रजिस्ट्री से भेजा जाता है। हांसी एसडीएम कार्यालय से 50 से 60 डीएल तथा 40 से 50 आरसी भेजी जाती हैं। बरवाला उपमंडल से करीब 30 से 40 डीएल तथा 20 से 30 आरसी भेजी जाती हैं। नारनौंद उपमंडल से रोजाना 30 से 40 डीएल तथा 20 से 30 आरसी रोजाना भेजी जाती हैं।

परेशान लोगों की जुबानी

8 जनवरी को मैंने आरसी बनवाने के लिए दी थी। करीब तीन महीने बाद आरसी नहीं पहुंची तो अब यहां आया हूं। अगर आरसी नहीं भेज रहे तो कम से कम लोगों को फोन कर जानकारी तो दें। विभाग की ओर से कोई हेल्पलाइन नंबर भी नहीं दिया गया है। आम आदमी किससे संपर्क करे। - हर्ष, निवासी मिलगेट, हिसार।

डेढ़ महीने पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन दिया था। ड्राइविंग लाइसेंस बनने का मैसेज आया था। प्रशासन की ओर से कोई मैसेज नहीं आया। अब खुद ही पता करते करते यहां आया हूं। अगर डिलिवरी चार्ज लिए हैं तो वह सुविधा देनी चाहिए थी। दो विभागों के बीच का खामियाजा आम आदमी क्यूं भुगते। -राजेश लौरा, बालसमंद।

मैंने आरसी के लिए कई बार चक्कर लगाए हैं। इसके बाद भी मुझे आरसी नहीं मिली। अब यहां भी आरसी नहीं मिली। डुप्लीकेट आरसी के लिए दोबारा आवेदन करना पड़ेगा। उसकी फीस अलग से चुकानी पड़ेगी। अधिकारियाें की एक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। गलत करने वालों पर कार्रवाई हो। -अंकित शर्मा, गांव हरिता।

अधिकारी के अनुसार

एमओयू खत्म होने के बाद डाक विभाग ने आरसी-डीएल के बैग वापस भेज दिए। अब हमने इन डीएल-आरसी को ई दिशा केंद्र में वितरित कराना शुरू किया है। एमओयू बहाल होने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। जब तक एमओयू बहाल नहीं किया जाता तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अपनी आरसी-डीएल आवेदक खुद आकर ले सकते हैं। - ज्योति मित्तल, एसडीएम, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed