फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Appeal to make the strike successful by taking out a motorcycle convoy

Hisar News: मोटरसाइकिल जत्था निकाल हड़ताल को सफल बनाने की अपील

Sat, 05 Jul 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Appeal to make the strike successful by taking out a motorcycle convoy
बाइकों पर सवार होकर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न ट्रेड युनियनों के सदस्य। 
हिसार। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए शुक्रवार को ब्लॉक प्रधान ओमप्रकाश माल के नेतृत्व में शहर में मोटरसाइकिल जत्था निकाल कर प्रदर्शन किया और आम जनता व दुकानदारों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों व आम जनता में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार जन विरोधी फैसले ले रही हैं। सार्वजनिक सेवाओं का निजीकरण किया जा रहा है। पूरे देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार कर्मचारी की पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर गंभीर नहीं है। कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता में सरकार नीतियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। ब्लॉक सचिव विनोद प्रभाकर ने बताया कि 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगी। हड़ताल में ब्लॉक हिसार के सभी विभागों के कर्मचारी, मजदूर शामिल होंगे। जत्थे में जिला वरिष्ठ उप प्रधान नरेश गौतम, जिला सचिव राजेश बागड़ी, जिला सह सचिव अशोक सैनी, ब्लॉक सह सचिव अनिल वर्मा, सुरेंद्र चहल, अरुण यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed