{"_id":"69935d9c7910526de602c4a9","slug":"appeal-to-inform-police-about-sale-and-use-of-chinese-made-manjha-hisar-news-c-21-hsr1020-812792-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चीन निर्मित मांझे की बिक्री-उपयोग की सूचना पुलिस को देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चीन निर्मित मांझे की बिक्री-उपयोग की सूचना पुलिस को देने की अपील
Tue, 17 Feb 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
हांसी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित यशवर्धन ने चीन निर्मित मांझा के उपयोग और बिक्री पर जनहित में एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझा नायलॉन और अन्य सिंथेटिक धागों से बनाया जाता है जिस पर कांच का पाउडर या धातु के कण चढ़ाए जाते हैं। इससे यह अत्यंत धारदार और खतरनाक हो जाता है। कहीं चाइनीज मांझा की बिक्री या उपयोग की सूचना मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
एसपी ने चेतावनी दी कि इसका प्रयोग दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों, बच्चों और पक्षियों के लिए गंभीर चोट और कभी-कभी जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनता है। इसके अलावा यह पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए भी हानिकारक है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चाइनीज मांझा की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध है, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि चाइनीज मांझा न खरीदें, न बेचें और न उड़ाएं। पतंग उड़ाने के लिए केवल सूती धागे का प्रयोग करें और खुले मैदानों का चयन करें। दोपहिया वाहन चालक पतंगबाजी के मौसम में विशेष सावधानी बरतें।