{"_id":"6aff55b5acc166b61608bda4","slug":"another-opportunity-to-purchase-a-super-seeder-and-a-baler-machine-hisar-news-c-21-hsr1020-995128-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सुपर सीडर और बेलर मशीन खरीदने के लिए मिला एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सुपर सीडर और बेलर मशीन खरीदने के लिए मिला एक और मौका
Fri, 20 Nov 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
हांसी। डीसी राहुल नरवाल के निर्देशानुसार किसानों को सुपर सीडर और बेलर मशीन खरीदने का एक और अवसर दिया है। इसके तहत प्रतीक्षा सूची में शामिल तथा निर्धारित समय सीमा तक मशीन नहीं खरीद पाने वाले पात्र किसान विभाग से परमिट प्राप्त कर 27 नवंबर तक मशीन खरीद सकेंगे।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2026-27 के दौरान योजना के तहत अनुदान के लिए आवेदन करने वाले जिन किसानों ने 30 जुलाई 2026 तक मशीन नहीं खरीदी थी अथवा जो विभाग की प्रतीक्षा सूची में शामिल थे उन्हें नए निर्देशों के अनुसार यह अवसर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि किसान पहले विभागीय नियमों के अनुसार परमिट प्राप्त करें। इसके बाद 27 नवंबर तक विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत निर्माता या अधिकृत डीलर से ही मशीन खरीदें। खरीद के दौरान विभागीय नियमों और शर्तों का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि मशीन खरीदने की अवधि समाप्त होने के बाद चयनित किसानों की मशीनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके तहत बेलर यूनिट का सत्यापन 7 दिसंबर 2026 और सुपर सीडर मशीनों का सत्यापन 8 दिसंबर 2026 को होगा। यह प्रक्रिया निर्धारित स्थान पर विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी की जाएगी।
उन्होंने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर परमिट लेकर मशीन खरीदने और डीलर का नाम विभागीय पोर्टल पर जांचने की अपील की।
योजना का उद्देश्य पराली जलाने पर अंकुश लगाना और आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से फसल अवशेषों का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।