{"_id":"6892615d49c542d722040fb3","slug":"another-gynecologist-appointed-at-the-civil-hospital-dr-sujata-has-taken-charge-hisar-news-c-21-hsr1020-682011-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नागरिक अस्पताल में एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त, डॉ. सुजाता ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नागरिक अस्पताल में एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त, डॉ. सुजाता ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल में महिलाओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए मंगलवार को एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता ने कार्यभार संभाला। उनकी नियुक्ति नियमित सेवाओं के तहत की गई है। इससे पहले यहां डॉ. प्रिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सेवाएं दे रही थीं। अब अस्पताल में दो स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध होंगी, जिससे खासकर गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा और उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 100 महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं। डॉ. सुजाता की नियुक्ति से न सिर्फ सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि नियमित चिकित्सकों की संख्या भी बढ़कर छह हो गई है। यहां कुल 11 नियमित चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से पांच अब भी रिक्त हैं। वहीं, एसएमओ (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) के दो स्वीकृत पद पहले से ही भरे हुए हैं।
-- -- -- -- --
अस्पताल में एक अन्य स्त्री रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइन किया है। उनका यहां पर तबादला हुआ है। महिलाओं को यहां पर बेहतर उपचार मिलेगा। - डॉ़ राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल