Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Another bus facility from Hisar to Jaipur

Hisar News: हिसार से जयपुर के लिए एक और बस की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Another bus facility from Hisar to Jaipur
हिसार। बस डिपो से जयपुर जाने के लिए एक नई बस शुरू कर दी गई है। यह बस सेवा चार दिन पहले शुरू की गई है, जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। रोजाना 50 से ज्यादा यात्री हिसार से जयपुर तक का सफर करते हैं।
विज्ञापन

हिसार डिपो के ड्यूटी इंचार्ज सरवन ने बताया कि हाल ही हिसार से जयपुर के लिए नई बस शुरू की गई है। यह बस रोजाना यात्रियों को दोपहर 3.50 बजे लेकर रवाना होगी। 52 सीटर यह बस करीब 7.30 बजे जयपुर पहुंच जाएंगी। इसके बाद वापसी में जयपुर से हिसार के लिए रवाना होगी। इस बस सेवा के लिए 380 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इस रूट पर अभी 11 बसें चल रही है, जिनमें से कुछ बस हरियाणा रोडवेज और कई बसें राजस्थान रोडवेज की है।
विज्ञापन

अभी तक हिसार से जयपुर रूट पर चल रही इतनी बसें
सुबह- 5.50 बजे- हरियाणा रोडवेज की बस भिवानी के रास्ते से जयपुर जाएगी
सुबह 6.20 बजे- राजस्थान रोडवेज की बस राजगढ़ के रास्ते जयपुर जाएगी।

सुबह 7.50 बजे- राजस्थान रोडवेज की बस राजगढ़ के रास्ते जयपुर जाएगी।
सुबह 9.00 बजे- हरियाणा रोडवेज की बस राजगढ़ के रास्ते जयपुर जाएगी।
सुबह 10.00 बजे- हरियाणा रोडवेज की बस भिवानी के रास्ते जयपुर जाएगी।
-सुबह 10.30 बजे- हरियाणा रोडवेज की बस भिवानी के रास्ते जयपुर जाएगी।
-दोपहर 12 बजे- हरियाणा रोडवेज की बस भिवानी के रास्ते जयपुर जाएगी।
- दोपहर एक बजे- हरियाणा रोडवेज की बस भिवानी के रास्ते जयपुर जाएगी।
-दोपहर दो बजे- हरियाणा रोडवेज की बस राजगढ़ के रास्ते जयपुर जाएगी।
-दोपहर तीन बजे -हरियाणा रोडवेज की बस राजगढ़ के रास्ते जयपुर जाएगी।
-रात 9.12 बजे-हरियाणा रोडवेज की बस राजगढ़ के रास्ते जयपुर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed