फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Another accused arrested for cheating seven lakhs in the name of job

नौकरी के नाम पर सात लाख की ठगी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for cheating seven lakhs in the name of job
सिवानी। थाना सिवानी पुलिस ने रेल विभाग में नौकरी लगवाने के मामले में 7 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेश वासी शिव कॉलोनी रोहतक हाल निवासी अशोक विहार गुरुग्राम के रूप में हुई है। इस बारे में चनाना गांव निवासी महेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसका संपर्क कुछ व्यक्तियों से हुआ था जिन्होंने बताया कि वह भारतीय रेल विभाग में नौकरी लगवाते हैं। जिन्होंने शिकायतकर्ता को विश्वास में लेकर बेटे को नौकरी लगवाने के लिए 7 लाख रुपये लिए थे। महेंद्र सिंह ने बताया कि उसने यह रुपये महिला अन्नू के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। रुपये लेने के बाद वे उसे आश्वासन देते रहे मगर नौकरी नहीं मिली। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने इस मामले में आरोपी नरेश को जिला रोहतक से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

सीईओ बनकर करता था बात
पूछताछ में आरोपी नरेश ने बताया कि वह अन्य आरोपियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से फोन पर रेल विभाग में सीईओ अफसर बनकर बात करके रेल विभाग में भर्ती करवाने का आश्वासन दिया करता था। जांच इकाई के द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed