{"_id":"6aa6f180eea835989801e0e4","slug":"announcement-to-intensify-the-agitation-for-jat-reservation-hisar-news-c-21-hsr1005-950951-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जाट आरक्षण की मांग के लिए आंदोलन तेज करने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जाट आरक्षण की मांग के लिए आंदोलन तेज करने का एलान
Mon, 14 Sep 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
गांव पेटवाड़ में आंदोलन में शहीद हुए सुनील श्योराण श्रद्धांजलि देते हुए जाट समुदाय के लोग। संवा
नारनौंद। केंद्र और राज्य स्तर पर जाट समाज को ओबीसी आरक्षण दिलाने की मांग के लिए समाज के लोगों ने गांव पेटवाड़ में रविवार को फिर हुंकार भरी। साथ ही अपनी इस लंबित मांग के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रखने की शपथ लेते हुए आंदोलन तेज करने का एलान किया।
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 13 सितंबर 2010 को जान गंवाने वाले सुनील श्योराण का बलिदान दिवस मनाया गया। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने सुनील को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया सहित राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। दहिया ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सुनील श्योराण, संदीप कड़वासरा और विजय सिंह ने समाज के हक और अधिकार के लिए अपना जीवन कुर्बान किया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरक्षण के मुद्दे को लेकर जिला और ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। आने वाले समय में संगठन को मजबूत कर बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
जाट सेवा संघ के चेयरमैन गंगाराम श्योराण ने कहा कि ओबीसी आरक्षण समाज के बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में आरक्षण से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमेर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रोहताश हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष जयभगवान डबास समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान संकल्प लिया गया कि आरक्षण की मांग पूरी होने तक एकजुट होकर आंदोलन जारी रखा जाएगा।