फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Announcement of formation of academy in the name of Rohnaat, drama will be staged across the state

रोहनात नाम पर एकेडमी के गठन की घोषणा ,प्रदेश भर में होंगे नाटक मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Announcement of formation of academy in the name of Rohnaat, drama will be staged across the state
हिसार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दास्तान ए रोहनात नाटक मंच में अपनी प्रस्तुत - फोटो : Hisar
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजादी के लिए बलिदान देने वाले रोहनात गांव के शहीदों पर पूरे देश को नाज है। ऐसे अमर शहीदों की गाथाएं युवाओं के लिए प्रेरणा बने, इसके लिए रोहनात के नाम पर एकेडमी का गठन किया जाएगा। रोहनात नाटक का मंचन प्रदेश भर में कराने का एलान किया। वह शनिवार को एचएयू में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से आयोजित दास्तान-ए-रोहनात नाटक के मंचन के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजी हुकूमत द्वारा कहर ढाया जा रहा था, तो उस समय रोहनात गांव के लोगों ने आगे आकर उनका सामना किया था। हमारा दायित्व है कि देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले शहीदों को सदैव याद रखें। दास्तान-ए-रोहनात नाटक के मंचन पर गांव रोहनात से लगभग 700 लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रोहनात गांव के नाम से एक जल्द ही एकेडमी स्थापित की जाएगी। रोहनात एकेडमी में भारतीय सेना, देश की आजादी से जुड़े प्रसंग, मार्शल आर्ट, क्रांतिकारियों के योगदान जैसे विभिन्न विषयों पर कार्य किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा रोहनात गांव के इतिहास को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। रोहनात गांव में स्वास्थ्य व अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए रोहनात फ्रीडम ट्रस्ट का भी गठन किया गया है। इस ट्रस्ट में एक करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। दास्तान-ए-रोहनात नाटक का मंचन प्रदेश के सभी जिलों में कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष करीब 2500 कार्यक्रम आयोजित करवाने का लक्ष्य है। दास्तान-ए-रोहनात नाटक का मकसद युवा पीढ़ी को सर्वोच्च बलिदान का अर्थ समझाना और एक सकारात्मक संदेश देना है। उन्होंने नाटक के निदेशक मनीष जोशी व लेखक यशराज का भी विशेष रूप से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed