फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anmol of Haryana won silver medal in boxing in Khelo India University Games

उम्मीद की मिसाल: सिर में चोट लगने के बाद भी बॉक्सर अनमोल ने नहीं हारी हिम्मत, जीत लाया चांदी

Mon, 02 May 2022 01:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 01:27 AM IST
सार

अनमोल ने बंगलूरू में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के बॉक्सिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। अनमोल ने 92 किलोग्राम भारवर्ग में पंच का दम दिखाते हुए हरियाणा का नाम देश में रोशन किया।

विज्ञापन
Anmol of Haryana won silver medal in boxing in Khelo India University Games
अपने कोच के साथ बॉक्सर अनमोल बिश्नोई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ढाई साल पहले आदमपुर निवासी बॉक्सर अनमोल बिश्नोई को सिर में चोट लगने के बाद चिकित्सकों ने उसे बॉक्सिंग खेलने से मना कर दिया था। इसके बावजूद अनमोल ने हिम्मत नहीं हारी। डेढ़ माह पहले वह रिंग में उतरा और फिर से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। हाल ही में बंगलूरू में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के बॉक्सिंग इवेंट में अनमोल ने 92 किलोग्राम भारवर्ग में पंच का दम दिखाते हुए रजत पदक पर कब्जा कर हरियाणा का नाम देश में रोशन किया। 

विज्ञापन


हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर कस्बे के जवाहर नगर निवासी बॉक्सर  अनमोल ने बताया कि फाइनल में उसका मुकाबला सोनीपत के नितिन दहिया के साथ हुआ, लेकिन वह 5-0 से हार गया। उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बॉक्सर अनमोल वर्ष 2014 से आदमपुर में सुभाष चंद्रा बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में खेल इंचार्ज सूबे सिंह बेनीवाल और कोच लक्ष्मण रावत के पास प्रशिक्षण ले रहा है। अनमोल ने बताया कि उनका मुकाबला 28 अप्रैल को हुआ था।
विज्ञापन


अनमोल ने बताया कि ढाई साल पहले वह बाइक से गांव चबरवाल से आदमपुर आ रहा था। इसी दौरान बाइक के आगे अचानक नील गाय आ गई। वह बाइक से नीचे गिर और सिर लहूलुहान हो गया। इलाज के बाद काफी समय बाद स्वस्थ हुआ। चिकित्सकों ने उसे बॉक्सिंग नहीं खेलने की सलाह दी। करीब ढाई साल तक बॉक्सिंग से दूर रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामा से मिली थी रिंग में उतरने की प्रेरणा
अनमोल वर्ष 2014 में अपने मामा अमित बिश्नोई से प्रेरणा लेकर रिंग में उतरा। उसने बताया कि मामा बॉक्सिंग खेलते थे। मामा को देखकर मैंने भी बॉक्सिंग में कॅरियर बनाने की ठान ली और पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनमोल के पिता तेजा सिंह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। माता शशि बाला गृहिणी है। 


माता-पिता का मिला साथ तो यहां तक पहुंचा 
अनमोल ने बताया कि यहां तक वह माता-पिता की वजह से ही पहुंच पाया है। माता-पिता आज भी मुझे खेलने के लिए प्रेरित करते है। डेढ़ महीने पहले ही रिंग में उतरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed