{"_id":"660455de40e817e6ce0dbf69","slug":"animal-husbandry-department-team-reached-khedar-sent-samples-for-testing-hisar-news-c-21-hsr1020-349867-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पशुपालन विभाग की टीम खेदड़ पहुंची, सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पशुपालन विभाग की टीम खेदड़ पहुंची, सैंपल जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। बरवाला के गांव खेदड़ में पिछले कई दिनों से अज्ञात बीमारी के चलते कई पशुओं के मरने की शिकायत के बाद पशुपालन विभाग की टीम बुधवार को गांव खेदड़ पहुंची। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. सुभाष जांगड़ा के नेतृत्व में डॉ. रणबीर सिंह, संदीप श्योराण, डॉ. आकृति, डॉ. प्रतिभा की टीम ने गांव में पशुओं की जांच की। जिन ग्रामीणों के पशुओं की मौत हुई उनके घर जाकर अन्य पशुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
डॉ. सुभाष जांगड़ा ने बताया कि गांव के सरपंच से भी बातचीत की गई थी। गांव में 19 पशुओं की मौत हुई है। 9 पशु बीमार मिले हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए चिकित्सकाें को निर्देश दिए हैं। कुछ पशुओं के मुंह में छाले मिले हैं। ऐसे में पशुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। गांव के लोगों को बताया कि पशु हेल्पलाइन नंबर पर रात के समय भी कॉल कर सकते हैं। पशुपालक 1962 पर 24 घंटे पशु सेवा प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान रामकेश नैन ने बताया था कि पशुओं में आई इस अज्ञात बीमारी से खेदड़ में पिछले 15 दिनों में करीबन चार दर्जन पशुओं ने अज्ञात बीमारी के कारण दम तोड़ा है।