फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Animal herders attacked the outgoing councilor with sticks.

Hisar News: पशुपालकों ने निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि पर किया डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Animal herders attacked the outgoing councilor with sticks.
हिसार। शहर के वार्ड-10 के निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार पर कुछ पशुपालकों ने कार्यालय में घुसकर डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायल हालत में राजकुमार को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन निवर्तमान पार्षद बिमला देवी के पति राजकुमार ने बताया कि सुबह शिव कॉलोनी में बिजली के खंभे से करंट लगने से गाय की मौत हो गई। पशु पालक सूर्य नगर निवासी सोनू ने फोन कर घटना स्थल पर बुलाया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो सोनू ने झगड़ा शुरू कर दिया। इस पर उसने कहा कि अगर पशु को घर पर बांध कर रखोगे तो हादसा नहीं होगा। इसी बात पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उस समय लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। राजकुमार ने बताया कि वह दोपहर को शिव कॉलोनी में अपने दोस्त के ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान सोनू अपने साथियों के साथ आया और डंडों से हमला कर दिया। परिजन घायल हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन

निवर्तमान मेयर व पार्षद हालचाल पूछने नागरिक अस्पताल में पहुंचे

निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया हमले में घायल हुए निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि का हालचाल जानने नागरिक अस्पताल पहुंचे। इस दौरान घायल राजकुमार ने बताया कि हमले का मुख्य आरोपी का अवैध पशु बाड़ा है। निगम की अवैध पशु बाड़ों की सूची में भी उसका नाम है। इस पर गौतम सरदाना ने कहा कि इस मामले को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे सभी निवर्तमान पार्षदों को लेकर साथ एसपी से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान वह हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी एक पार्षद पर किया गया था जानलेवा हमला तो मेयर को मिली थी धमकी

अवैध पशु बाड़ा मालिकों की तरफ से किसी जनप्रतिनिधि पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जनप्रतिनिधियों पर हमले हो चुके हैं। वर्ष अगस्त 2019 में निगम के बेसहारा पशु पकड़ने के अभियान के दौरान पार्षद अमित ग्रोवर पर जानलेवा हमला किया गया था। इसके अलावा निवर्तमान मेयर को भी पशु मालिकों की तरफ से धमकी मिली थी। खुद उन्होंने एक बैठक में इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि शहर के पड़ाव एरिया में पशु मालिकों ने धमकी दी थी कि मेयर की तो दोनों टांगें तोड़ देनी चाहिए थी।




निगम की टीम ने आजाद नगर से पकड़े 53 नंदी

उधर, नगर निगम की टीम का शहर से बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान टीम ने एएसआई राहुल के नेतृत्व में आजाद नगर एरिया में अभियान चलाया। टीम ने दिन भर में यहां से 53 नंदी पकड़कर उन्हें डोभी नंदीशाला में पहुंचाया। मुख्यमंत्री के आदेश पर यह अभियान 29 फरवरी तक चलाया जाएगा। हालांकि इस अभियान में गायों की जगह नंदियों को पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed