फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Animal Catching Campaign: Illegal animal enclosures will be demolished today with the help of 13 vehicles and 200 policemen.

पशु पकड़ो महाअभियान : 13 गाड़ियों व 200 पुलिसकर्मियों की मदद से आज तोड़े जाएंगे अवैध पशु बाड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Animal Catching Campaign: Illegal animal enclosures will be demolished today with the help of 13 vehicles and 200 policemen.
हिसार। शहर में बेसहारा पशु पकड़ने का महाअभियान मंगलवार से शुरू हो रहा है। 13 गाड़ियों व 200 पुलिस कर्मचारियों की मदद से शहर में चल रहे अवैध पशु बाड़ों पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर निगम ने दो टीमों का गठन भी किया गया, जिसमें 13 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान पुलिस विभाग के डीएसपी व इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी मौजूद रहेंगे। यही नहीं अभियान में ड्रोन की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि कई वर्षों से शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक छाया हुआ है। इस कारण से कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं। इस समस्या के पीछे शहर में चल रहे अवैध पशु बाड़े एक अहम वजह है। इसी को देखते हुए इस पर कार्रवाई करने का फैसला लिया गया। पशुपालन विभाग की मानें तो शहर में करीब 65 अवैध पशु बाड़े हैं।
विज्ञापन

महाअभियान को लेकर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। इसके अलावा पशु पकड़ने वाली टीम में एक्सईएन, एमई, बीआई, कानूनगो, दो जेई, सीएसआई, दो एएसआई को शामिल किया गया है। साथ में पूरी तहबाजारी टीम मौजूद रहेगी। दोनों टीमें एक साथ काम करेंगी। इसके अलावा पुलिस विभाग से डीएसपी, एक इंस्पेक्टर, 100 पुरुष व 100 महिला पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में शामिल गाड़ियां
दो कैटल कैचर, 4 बोलेरो, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो जेसीबी व एक योद्धा गाड़ी को अभियान के लिए लगाया गया है। इसके अलावा इसमें एक ड्रोन की भी मदद ली जाएगी। इससे अवैध पशु बाड़ों के अंदर की जानकारी ली जाएगी।
सुबह 8 बजे निगम कार्यालय में एकत्रित होगा अमला
मंगलवार सुबह 8 बजे सभी निगम अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को दल-बल के साथ एकत्रित होने के निर्देश दिए गए हैं। यहां से पूरा अमला कार्रवाई के लिए रवाना होगा। यह फैसला मौके पर ही किया जाएगा कि कार्रवाई किस एरिया में की जाएगी। हालांकि निगम ने 5 पशु बाड़ों को चिह्नित भी किया गया है। मगर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
अभियान से पहले निगम कार्यालय में हुई बैठक
अभियान से ठीक पहले सोमवार को निगम कार्यालय में एक बैठक भी हुई। इस दौरान निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो निगम क्षेत्र मे अवैध रूप से पशु रखता है, उनके अवैध बाड़े को तोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी टीमों के सदस्य को चेतावनी दी है कि अगर किसी भी टीम मेंबर ने किसी दोषी की मदद की तो उसे उसी टाइम नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा और उस पर एफआईआर भी करवाई जाएगी।

असामाजिक तत्व कार्य में बाधा पहुंचाएगा तो पुलिस निपटेगी
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सभी टीम के सदस्यों को कहा कि किसी भी टीम मेंबर को कानून व्यवस्था हाथ में लेने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह काम पुलिस का है। अगर कोई असामाजिक तत्व उनके कार्य में बाधा पैदा करता है तो वह तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचित करे। निगमायुक्त ने कहा कि अगर किसी भी सरकारी या गैर सरकारी इमारत या बाड़े मे अवैध रूप से पशु मिलते हैं तो उनकी प्रॉपर्टी को सीज कर दिया जाएगा और नियमानुसार उनकी बिल्डिंग को तोड़ने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed