फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Angry over cancellation of four-day holiday on Holi, GJU teachers union expressed its anger

होली पर चार दिवसीय अवकाश रद्द करने से आक्रोशित जीजेयू शिक्षक संघ ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Angry over cancellation of four-day holiday on Holi, GJU teachers union expressed its anger
जीजेयू में शिक्षक संघ के शिक्षकों के साथ बातचीत करते कुलसचिव। - फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन की अगुवाई जीजेयू शिक्षक संघ के प्रधान प्रो. ऋषिपाल ने की। शिक्षकों ने कहा कि कुलपति ने होली त्यौहार पर शिक्षकों का चार दिन का अवकाश स्थगित कर दिया है। जिससे शिक्षकों में रोष है
विज्ञापन

शिक्षकों ने करीब एक घंटे तक कुलपति का कार्यालय में आने का इंतजार किया। शिक्षकों ने कहा कि न तो कुलपति अपने कार्यालय में आए व न ही उन्होंने हमारा फोन उठाया। प्रधान प्रो. ऋषि पाल ने कहा कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जिसके शिक्षकों को कोविड-19 के दौरान पिछले दो वर्षों से न ही ग्रीष्मकालीन न ही शीतकालीन कोई भी अवकाश मिला है और अब इतने लंबे समय के बाद मात्र 4 दिन का होली पर जो अवकाश दिया था। उसे भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक दिन पहले ही स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने कहा कि यह छुट्टियां विश्वविद्यालय द्वारा नैक का डाटा भरने के कारण स्थगित की गई हैं, जिसके लिए अंतिम तारीख 25 मार्च है। प्रो. ऋषि पाल ने कहा कि नैक का लगभग सारा डाटा पहले ही दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नैक के लिए सारा डेटा ऑनलाइन ही सबमिट होगा। शिक्षकों ने कहा कि कुलपति के पास मूलरूप से एचएयू का कार्यभार है, जीजेयू का उनके पास अतिरिक्त कार्यभार है। जीजेयू व एचएयू की कार्यप्रणाली में काफी अंतर है। शिक्षकों का कहना है कि कुलपति एचएयू वाले नियम जीजेयू पर थोपना चाहते हैं।
प्रधान प्रो. ऋषि पाल ने बताया कि शुक्रवार को भी कुलपति ने सूचना होने के बावजूद शिक्षकों को समय नहीं दिया। एक घंटे बैठक में उनका इंतजार करने के बाद भी जब उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो सभी शिक्षक वहां से चले गए। शिक्षकों ने सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए दस दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर दस में उनकी मांग पूरी नहीं की तो शिक्षक रोष प्रदर्शन करेंगे।

स्थायी कुलपति की नियुक्ति की मांग..
प्रो. ऋषि पाल ने बताया कि हरियाणा की तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों में जीजेयू सबसे वरिष्ठ विश्वविद्यालय है। इसके बावजूद भी यहां स्थायी तौर पर कुलपति की नियुक्ति नहीं हुई है। जीजेयू शिक्षक संघ ने स्थायी कुलपति नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed