फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Angered by quarrel with sister, brother assaulted brother-in-law and even attacked him with a knife.

Hisar News: बहन से झगड़ा करने से नाराज भाई ने जीजा से की मारपीट, चाकू से भी किया वार

Mon, 30 Sep 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 30 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Angered by quarrel with sister, brother assaulted brother-in-law and even attacked him with a knife.
हांसी। बहन के साथ झगड़ा करने से नाराज भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहनोई से मारपीट की व चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल एसबीआई में बतौर चीफ मैनेजर कार्यरत है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर छह निवासी 37 वर्षीय संदीप ने बताया कि वह एसबीआई, चंडीगढ़ में बतौर चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी शादी वर्ष 2009 में अमरदीप कॉलोनी निवासी प्रीति के साथ हुई थी। इस शादी से उसका एक 15 साल का लड़का और आठ साल की लड़की है। एक महीने पहले उसका व उसकी पत्नी का मनमुटाव हो गया था। जिस पर वह मायके चली गई थी। उसी दिन उसका साला मुकेश अपने 4-5 दोस्तो के साथ उसके घर पर आया था। लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था। झगड़े के 2 दिन बाद उसके परिवार वाले प्रीति को वापस ले आए थे। शनिवार रात करीब दस बजे जैसे ही वह घर पहुंचा तो एक युवक दीपा गुर्जर ने उसे पकड़ लिया। युवक ने खुद को सीआईए स्टॉफ से बताया। उसके साले मुकेश ने अपने दोस्त शीलू व अन्य लड़के के साथ उससे मारपीट शुरू कर दी। दीपा गुर्जर ने चाकू से उस पर वार किया। मारपीट के समय वह उसे जातिसूचक शब्द भी कह रहे थे। शोर सुनकर उसकी बेटी काव्या व बेटे आदित्य ने बीच बचाव करके छुड़ाया। इसके बाद उसका साला जबरन उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गया। उसके साले ने चिकित्सक को यह कहने के लिए दबाव बनाया कि चोट हादसे के कारण लगी है।
विज्ञापन

जब उसके परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर गए। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकेश, उसके दोस्त दीपा गुर्जर, शीलू व एक अन्य पर धारा 115, 333, 351, 3 (5) व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed