फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Amrit Sarovar will be built after two years

Hisar News: पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण तोड़े, दो साल बाद अब बनेगा अमृत सरोवर

Thu, 23 Jan 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 23 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar will be built after two years
हिसार। गांव गंगवा की पंचायत ने बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जोहड़ पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। जेसीबी की मदद से 4 मकानों सहित 8 पक्के निर्माण को ढहाया गया। जोहड़ की जमीन पर बचे हुए 19 कब्जाधारियों को 48 घंटे का समय दिया गया है। अगर दो दिन में उन्होंने कब्जा नहीं हटाया तो उन्हें भी तोड़ा जाएगा। अपने मकान टूटता देखकर महिलाएं रोने लगी।
विज्ञापन

गांव गंगवा में वर्ष 2023 में जोहड़ को अमृत सरोवर प्रोजेक्ट के लिए चुना गया था। जोहड़ की जमीन पर कब्जा होने से यह काम सिरे नहीं चढ़ सका। पंचायत ने जोहड़ की जमीन की पैमाइश कराई, जिसमें 27 लोगों के कब्जे मिले। साढ़े पांच एकड़ के जोहड़ में एक एकड़ के करीब जमीन पर लोगों ने कब्जे कर रखे थे। पंचायत विकास विभाग की ओर से सभी कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे। तीन बार नोटिस के बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए। बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में प्रशासनिक दस्ता गांव में पहुंचा। डीएसपी किशोरी लाल के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। दस्ते ने करीब 12 बजे लोगों को चेतावनी देकर निर्माणों को तोड़ना शुरू किया। करीब दो घंटे में चार मकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा 4 अन्य निर्माणों को तोड़ा गया।
विज्ञापन

कब्जाधारी बोले-चुनावी रंजिश के तहत तोड़े
कब्जाधारी गोविंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम 40 साल से यहां जोहड़ किनारे बसे हुए थे। पंचायत चुनाव की रंजिश के तहत हमारे मकान तोड़े गए हैं। केवल चुनिंदा लोगों के निर्माणों को ही निशाना बनाया गया है। महिला शीला ने कहा कि इसी तालाब की जमीन पर सड़क बनी और आश्रम बना हुआ है उन्हें क्यों नहीं तोड़ा जा रहा। हम 20-20 साल की बेटियों को लेकर कहां जाएं। कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि सरपंच ने चुनावी रंजिश में कार्रवाई की है। अलग-अलग जोहड़ों पर 57 नोटिस हैं। उसमें चार को ही क्यों तोड़ा?
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले गांव के जोहड़ों के लिए अमृत सरोवर योजना आई थी। बार-बार कब्जा धारियों को नोटिस दिए जा रहे थे। काफी लोग तो गांव से बाहर के आकर जोहड़ पर कब्जा कर रहे थे। इन लोगाें ने बार-बार नोटिस के बाद भी कब्जे नहीं हटाए तो इनको तोड़ा गया है। सभी कब्जे हटाए जाएंगे। चुनावी रंजिश का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। ऐसा कुछ नहीं है। -भगवान दास, सरपंच गंगवा

1 करोड़ से चमकेगा जोहड़..
गंगवा के जोहड़ के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें जोहड़ की फेसिंग होगी। चहारदीवारी, स्ट्रीट लाइट सहित सुंदरीकरण के काम होंगे। इस जोहड़ में गंदा पानी न आए इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। गांव के गंदे पानी को सीवरेज लाइन में डाला जाएगा। गांव की सीवरेज लाइन का काम अप्रैल 2025 तक पूरा होने की संभावना है। जिसके बाद जोहड़ों में गंदे पानी की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। गांव में तीन जोहड़ पंचायत तथा एक जोहड़ नगर निगम के अधीन है।

तनाव के बीच चलती रही कार्रवाई
अवैध निर्माण तोड़ने के समय गांव में तनाव की स्थिति बनी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद लोगों ने निर्माण तोड़ने पर सहमति जताई। मौके पर करीब 500 से अधिक लोग एकत्र हो गए थे। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। निर्माण तोड़े जाने की कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed