फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Amidst videography, the board of doctors did the post-mortem of the girl's body

वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के बोर्ड ने किया युवती के शव का पोस्टमार्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amidst videography, the board of doctors did the post-mortem of the girl's body
हिसार। शहर के मॉडल टाउन निवासी 20 वर्षीय आरती के शव का वीरवार को नागरिक अस्पताल में वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। चिकित्सकों ने विसरा जांच के लिए लैब भेज दिया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। बुुधवार को मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करने की मांग की थी। जिस कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सकता था। बता दें कि आरती ने 22 सितंबर को सिवानी के सूरजमल के साथ प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शादी के पांच दिन बाद मंगलवार को आरती का पति सूरजमल व अन्य ससुरालवाले उसे नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आए थे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और मॉडल टाउन में रहने वाले आरती के परिजनों को सूचना दी। बुधवार को अस्पताल परिसर में पहुंचे मृतका के मामा प्रीतम ने बताया था कि भांजी 22 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। पुलिस में गुमशुदगी की रपट भी दर्ज करवाई थी। बाद में पता चला कि सिवानी निवासी सूरजमल के साथ आरती ने भिवानी में प्रेम विवाह किया था। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed