फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Amarut 2.0 : 80 kms in the city. Public Health Department will lay a long new drinking water line

अमरूत 2.0 : शहर में 80 किमी. लंबी नई पेयजल लाइन बिछाएगा जनस्वास्थ्य विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Amarut 2.0 : 80 kms in the city. Public Health Department will lay a long new drinking water line
हिसार। अमरूत 2.0 के तहत शहर में 80 किलोमीटर लंबी नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। यही नहीं शहर के सभी जलघर आधुनिक स्काडा तकनीक से लैस किए जाएंगे। वीरवार को चंडीगढ़ मुख्यालय में जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ के साथ हुई बैठक में विभाग के अधिकारियों ने भविष्य में अमरूत 2.0 के तहत किए जाने वाले पेयजल व सीवर संबंधी कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में चीफ इंजीनियर ने अधिकारियों को इसे लेकर कुछ सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

बता दें कि अमरूत 1.0 के तहत पेयजल व सीवर संबंधी विकास कार्य करवाने की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई थी। इसके तहत शहर में करीब 130 किलोमीटर की पेयजल लाइन व सीवर लाइन बिछाने को मंजूरी मिली। सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि पेयजल लाइन बिछाने का काम अभी बचा हुआ है। अब सरकार ने अमरूत 2.0 लॉन्च कर दिया है। मगर इस बार इसकी जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। इसी को लेकर विभाग ने प्लानिंग करनी शुरू कर दी है। विभाग की तरफ से अपने स्तर पर सर्वे करवाया जा रहा है। साथ ही पार्षदों की भी इसमें मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

30 साल पुरानी लाइनों को बदलने की योजना
अमरूत 2.0 के तहत शहर में जहां भी 30 साल से पुरानी पेयजल लाइन है, वहां नई लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में अभी तक पेयजल लाइन नहीं है, वहां भी लाइन बिछाई जाएगी। शहर में विभाग के पांच जलघर हैं, जिनमें आजाद नगर, कैमरी रोड, महाबीर कॉलोनी, दिल्ली बाईपास व सिरसा रोड स्थित जलघर शामिल है। फिलहाल दिल्ली बाईपास स्थित जलघर ही स्काडा तकनीक से लैस है। अमरूत 2.0 के तहत बाकी जलघरों को भी इस तकनीक से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभाग खुद देगा कनेक्शन
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां-जहां पेयजल लाइनों को बदला जाएगा, वहां-वहां विभाग अब खुद कनेक्शन भी देगा। इससे पहले अमरूत 1.0 में एजेंसी की तरफ से लाइन बिछाने के बाद लोगों को अपने स्तर पर ही कनेक्शन लेने पड़े थे। इसके अलावा बारिश के पानी की निकासी के लिए भी प्रावधान बनाया जाएगा।
सीवर लाइन को लेकर नगर निगम से नहीं मिली पूरी रिपोर्ट
अमरूत 2.0 में 30 साल पुरानी सीवर लाइन बदलने के साथ नई लाइन बिछाने का काम भी किया जाएगा। चूंकि अमरूत 1.0 में नगर निगम ने यह काम करवाया था। अभी तक निगम प्रशासन ने जनस्वास्थ्य विभाग को कंप्लीशन रिपोर्ट नहीं सौंपी है। कंप्लीशन रिपोर्ट की मदद से जनस्वास्थ्य विभाग को यह पता चलेगा कि किन-किन एरिया में सीवर लाइनों को बदला गया है और कहां-कहां नई लाइन बिछाई गई हैं।

चंडीगढ़ मुख्यालय में वीरवार को चीफ इंजीनियर के साथ अमरूत 2.0 को लेकर बैठक हुई। बैठक में हमारी तरफ से अब तक की तैयार की गई रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अभी इस पर और काम करना बाकी है। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने में अभी समय लगेगा। - बलविंद्र नैन, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed