फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Aman Duhan of Haryana defeated Nishchhaya of All India Police

Hisar News: हरियाणा के अमन दुहन ने आल इंडिया पुलिस के निशछाया को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Aman Duhan of Haryana defeated Nishchhaya of All India Police
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में चल रही छठी एलीट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तीसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर एक-दूसरे पर पंच चलाए और अगले राउंड में प्रवेश करने के लिए संघर्ष किया। सर्द मौसम के बावजूद खिलाड़ी न केवल रिंग में लगातार अपना जौहर दिखा रहे हैं, बल्कि मुकाबलों से पहले बाहर खुले मैदान में भी अभ्यास कर रहे हैं। तीसरे दिन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए अर्जुन अवॉर्डी ओलंपियन दिनेश, कविता चहल, गोल्ड मेडलिस्ट एशियन एवं वर्ल्ड चैंपियन रवीना जाखड़, डीएसपी परमजीत समोता, कबड्डी खिलाड़ी धोला, सुधीर व सरपंच लखविंद्र सिंह व अन्य लोग पहुंचे। तीसरे दिन विभिन्न टीमों के बीच देर शाम तक 53 मुकाबले हुए। जबकि रात तक मुकाबले जारी रहे।
विज्ञापन

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविन्द्र पानू ने बताया कि रिंग-एक के मुकाबलों में राजस्थान के सुशील सहारण ने बिहार के शिवम कुमार को, तेलंगाना के राजेश ने मणिपुर के केशम संजीत सिंह को, मिजोरम के जोरम मुन्ना ने कर्नाटक के अमल बी उदय को हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन

इसी प्रकार गोवा के रोशन जमीर ने तमिलनाडु के बी रामकृष्णन को, कर्नाटक के पवन कुमार एन ने उत्तराखंड के पवन कुमार आर्य को, तेलंगाना के डोनाल्ड विंशटन ने हिमाचल प्रदेश के अविनाश चांडी को, मणिपुर के पुखराम किशन सिंह ने दिल्ली के गौरव दहिया को, जम्मू कश्मीर के प्रज्वल जमवाल ने बिहार के बाबूलाल पासवान को, आरएसपीबी के अनंत छोपोड़े ने कर्नाटक के मोहम्मद बिलाल को, उत्तराखंड के रमेश सिंह ने नागालैंड के राक्या पाओ दुओ को, महाराष्ट्र के रूसीकोस गोड ने बिहार के सोनू को, तमिलनाडू के वी मनिकंदन ने बंगाल के आनंद हेला को, पंजाब के मोहित कुमार ने तेलंगाना के अक्ष श्रीशुला को, पंजाब के विजय कुमार ने सिक्किम के रुद्रा बदर छेतिरी को हराया। इसी प्रकार जम्मू कश्मीर के साहिल लालोतरा ने लद्दाख के टेसेवंग छोसपाल को, ओड़िसा के समारक साहू ने राजस्थान के लोकेश चौधरी को, बिहार के अमलेश कुमार ने तमिलनाडू के ई. शिवशंकर को, राजस्थान के अमित श्योराण ने बिहार के रूद्रा प्रताप को, ऑल इंडिया पुलिस के आशीष ने चंडीगढ़ के हिमांशु सांगवान को व गुजरात के अंकित पांडे ने डेनिल के. दीवेश को पछाड़कर अगले राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मुकाबलों में दमन दीप के इन्द्रजीत सिंह ने पुंडुचेरी के मोहम्मद फियाज को, राजस्थान के जयवर्धन कासनिया ने तमिलनाडु के एम. प्रवीण कुमार को, बंगाल के अमन बहादुर ने तेलंगाना के तरुण यादव को, आएसपीबी के दिनेश ने ऑल इंडिया पुलिस के शंकर थापा को, राजस्थान के प्रियदर्शी सिंह ने मध्यप्रदेश के कपिल जून को, पंजाब के जसप्रीत सिंह ने मणिपुर के ओनाम मंगल थोही को, गोवा के पुष्पेन्द्र राठी ने झारखंड के भास्कर हंसदा को, बिहार के रौनक मिश्रा ने तमिलनाडु के टी. अरूनेप एंडेन को तथा आरएसपीबी के ईसमीत सिंह ने लद्दाख के जिया उल हसन को पराजित करके अगले राउंड में जगह बनाई।
वहीं रिंग-2 के मुकाबलों में तमिलनाडु के ए. वेगनेश कुमार ने दमन दीप के रोहित को, ऑल इंडिया पुलिस के विनय कुमार ने मध्यप्रदेश के रामनरेश को, यूपी के अंकित चौहान ने असम के अविनाश गोगोई को, जम्मू कश्मीर के मोहम्मद आरीफ ने झारखंड के मधुसुधन सोये को, महाराष्ट्र के मोहित सिंह ने राजस्थान के राहुल प्रजापत को, दिल्ली के अंचित शर्मा ने छत्तीसगढ़ के शोरीजीत सनेपती को, ऑल इंडिया पुलिस के सोहिल खान ने एसएससीबी के सचिन को, चंडीगढ़ के अंकित ने यूपी के संदीप कुमार को, झारखंड के कृष्ण जोरा ने उत्तराखंड के संजय सिंह चौहान को, मध्यप्रदेश के हिमांशु श्रीवेश ने सिक्किम के बिनोद गुरूंग को, छत्तीसगढ़ के एस. साहिल ने कर्नाटक के सतीश एस. को, आरएसपीबी के सचिन ने हरियाणा के नीरज को, उत्तराखंड के वरुण ने किरणदीप सिंह को, कर्नाटक के दीक्षांत दहिया ने अरुणाचल के टाटा टाचिरंग को, दिल्ली के प्रशांत यादव ने बंगाल के सुमित शर्मा को, ऑल इंडिया पुलिस के शिवम तिवारी ने तेलंगाना के सावियो माइकल को, महाराष्ट्र के यश राजू ने दमन दीप के रोशन शाव को, अमम के शिवा थापा के दिल्ली के जसविन्द्र सिंह को पछाड़ा और अगले राउंड में पहुंचे।

इसी तरह एसएससीबी के अक्ष ने पीसी रेमरूआटदिका को, आरएसपीबी के रोहित टोकस ने छत्तीसगढ़ के जयसिंह को, हरियाणा के अमन दूहन ने ऑल इंडिया पुलिस के निशछाया को, कर्नाटक के निशांत देव ने तमिलनाडू के जे. सबरी को तथा हिमाचल प्रदेश के चन्द्र मोहन ने महाराष्ट्र के एमडी राहिल को पछाड़कर अगले राउंड में जगह पक्की की। महासचिव रविन्द्र पानू एवं निदेशक प्रासन ओमवीर हुड्डा ने बताया कि विभिन्न राज्यों से आई टीमों के रहने व खाने की उचित व्यवस्था की गई है। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु के निर्देशन में खिलाड़ियों की हर जरूरत का ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष कैप्टन प्रवीर गहलावत, एडवोकेट राजनारायण पंघाल, यूथ बॉक्सिंग संघ के हिसार जिला अध्यक्ष भगत सिंह, उप प्रधान एडवोकेट मनोज कुश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed