{"_id":"6a91d6fbc20d68b9a20c6a14","slug":"altercation-over-right-of-way-motorcyclist-attacked-with-sticks-hisar-news-c-21-hld1018-940421-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: साइड को लेकर कहासुनी, बाइक सवार पर डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: साइड को लेकर कहासुनी, बाइक सवार पर डंडों से हमला
विज्ञापन
बरवाला में घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला। वार्ड नंबर-16 स्थित काली देवी मंदिर के पास गुरुवार देर रात साइड को लेकर हुए विवाद में कार सवार पांच युवकों ने एक बाइक सवार पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
जांच अधिकारी कुलबीर सिंह के अनुसार, वार्ड नंबर-17 निवासी पवनरात करीब 11 बजे बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान काले रंग की कार में सवार पांच अज्ञात युवकों से साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार सवार युवक नीचे उतरे और पवन पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में पवन की कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। जान बचाने के लिए वह पास के एक मकान में घुस गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी कार छोड़कर भाग चुके थे। पुलिस ने हिसार से क्रेन बुलवाकर कार को कब्जे में लिया और बरवाला थाना पहुंचाया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच अधिकारी जारी है।