फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Allegations of bias in World Wrestling Championship trials; Praveen demands an inquiry

Hisar News: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल में पक्षपात का आरोप, प्रवीन ने मांगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Allegations of bias in World Wrestling Championship trials; Praveen demands an inquiry
हिसार। गांव उमरा की 50 किलोग्राम भारवर्ग की पहलवान प्रवीन मलिक ने सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में पक्षपात और गलत निर्णय का आरोप लगाते हुए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को शिकायत भेजी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रवीन ने शिकायत में बताया कि वह कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्ष 2026 की जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप और इससे पहले सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि 16 अक्तूबर को नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में चयन ट्रायल के दौरान उत्तर प्रदेश की पहलवान नीलम के साथ उनकी बाउट में वैध अंकों को स्कोर में शामिल नहीं किया गया। उनके अनुसार, वह 13-8 से आगे थीं लेकिन उन्हें 8-9 से हारा हुआ घोषित कर दिया गया। रेफरी, जज और मैट चेयरमैन के सामने आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। उनके कोच ने भी शिकायत की, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर चयन समिति का कोई सदस्य मौजूद नहीं था और हाईटेक कैमरों के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाई जा रही थी। उन्होंने शिकायत के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य संलग्न किए हैं। भारतीय टीम के 25 अक्तूबर को रवाना होने का हवाला देते हुए उन्होंने जल्द जांच और निष्पक्ष निर्णय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed