{"_id":"65c661b5ea32524d5c03e34e","slug":"allegations-of-attempt-to-occupy-government-land-in-rampura-mohalla-corporation-stopped-construction-work-hisar-news-c-21-hsr1005-318403-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रामपुरा मोहल्ला में सरकारी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, निगम ने निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रामपुरा मोहल्ला में सरकारी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, निगम ने निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन
हिसार। रामपुरा मोहल्ला में सरकारी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप है। सूचना पाकर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
शुक्रवार को रामपुरा मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम को सूचना दी कि कुछ लोग सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने यहां निर्माण कार्य को लेकर निर्माण सामग्री भी डलवा दी है। लोगों ने निगम अधिकारियों को बताया कि यह सरकारी जमीन है और यहां हमेशा सड़क ही रही है। लोगों की मानें तो वे 40-50 साल से यहां सड़क ही देख रहे हैं। यह सूचना मिलने के बाद निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। निगम अधिकारियों की मानें तो वह फिलहाल अपना रिकॉर्ड चेक रहे हैं। रिकॉर्ड देखने के बाद ही वह इस बारे में सही ढंग से बता सकेंगे। हालांकि जब तक यह फाइनल नहीं होता कि यह जमीन सरकारी है या निजी है, तब तक के लिए उन्होंने यहां किसी तरह का निर्माण कार्य न करने की बात कही है।